सौहार्द शिरोमणि डां सौरभ पाण्डेय बने जिम्बाबे विश्वविद्यालय के मानद कुलपति

सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पाण्डेय बने जिम्बाम्बे  विश्विद्यालय के मानद कुलपति
 

विश्व मे शांति एवं सद्भावना के प्रसार के लिए मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान से बढ़ा देश का मान




गोरखपुर = वेबिस्टोन बाइबिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी जिम्बाम्बे के कुलाधिपति डॉ. वेबिस्टोन जोकोन्या ने धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख ऑनरेरी प्रोफेसर / डॉ. सौरभ पाण्डेय को मानद कुलपति पद से विभूषित किया है । कुलपति की मानद नियुक्ति सौहार्द शिरोमणि सौरभ पाण्डेय  द्वारा दो दशक से ऊपर विश्व शांति , सद्भाव एवम धार्मिक सौहार्द फैलाने के कार्य को ध्यान मे रखते हुए दिया गया है । 
विदित हो कि वर्तमान समय में जहां व्यक्ति स्वार्थ के वशीभूत होकर धर्म , सम्प्रदाय , जाति , क्षेत्रीयता , भाषावाद जैसे मुद्दो के आधार पर मानवता को विखंडित करने की गतिविधियो मे संलिप्त होकर अपनी महिमा मंडन में व्यस्त है , वही मानवता के रक्षार्थ " हम एक है " की भावना को हृदय मे लेकर सर्वधर्म सद्भाव की मशाल को प्रज्वलित करने वाले डॉ.सौरभ पाण्डेय जी " सबमे मालिक एक " पवित्र बोध वाक्य के बल पर नई इबारत लिख रहे है और उनकी इस पवित्र परिकल्पना से विश्व के काफी लोग सराहना करते हुए अनुसरण कर रहे है ।सौरभ पाण्डेय द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो की देखते हुए बॉलीबुड फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव द्वारा इनके विचारो पर फ़िल्म बनाने की घोषणा कर चुके है । मानद कुलपति नियुक्ति की सूचना डॉ सौरभ को मेल पर दी गयी है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !