विधायक ने किया कृषि विश्वविद्यालय स्थापना की मांग

विधायक ने किया कृषि विश्वविद्यालय स्थापना की मांग 


सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) किये गये वादे और मन मे संजोयी गई किसान हित , समाज हित की मंशा को साकार करने के क्रम मे विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निरन्तर प्रयत्नशील विधायक गणेश चौहान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे अत्यंत पिछड़े क्षेत्र को उबारने की कामना मे एक और पहल की गई है । यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र सौपते हुए कृषि विश्वविद्यालय स्थापना का मांग किया गया है । जिससे  स्नातक , परास्नातक , फिसरी स्नातक , फौस्ट्री स्नातक आदि की उच्च शिक्षा प्राप्त होगा । श्री विधायक द्वारा विश्व विद्यालय निर्माण के लिए 50 एकड़ से अधिक जमीन की उपलब्धता के साथ क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बगही को कृषि विश्वविद्यालय मे परिवर्तित करने की मांग की गई है । दौरान कटान सम्बन्धित वार्ता भी किया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !