।। प्राथमिकता ।। निर्माणाधीन पंचायत भवनो के भुगतान मे हो रही आनाकानी !

।। प्राथमिकता ।।  निर्माणाधीन पंचायत भवनो के भुगतान मे हो रही आनाकानी !


ग्राम प्रधानो को इज्जत बचाना हुआ मुश्किल


सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) प्राथमिकता के दृष्टि वाले पंचायत भवनो के निर्माण कार्य मे आनाकानी चरम पर देखी जा रही है निर्माणाधीन पंचायत भवनो के भुगतान मे हिलाहवाली ही नही बल्कि भुगतान करने की जिम्मेदारी भूला दी गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत मार्च माह से मनरेगा से होने वाले भुगतान का रास्ता मानो बंद कर दिया गया है । जिससे मटेरियल की खरीदारी भुगतान से लेकर अन्य होने वाले कार्य ठप्प हो गये है । प्राथमिकता मे उदासीनता का हद खत्म होने का नाम नही ले रहा है । अभी हालिया मे मनरेगा से अन्य कार्यो के निसबत मे भुगतान किया गया है लेकिन निर्माणाधीन पंचायत भवनो का भुगतान नही किया गया । जिससे न केवल पंचायत भवन की सारी उपादेयता प्रभावित हो रही है बल्कि ग्राम प्रधान आर्थिक तंगी के हवाले मटेरियल की उधारी मे अपनी इज्जत बचाने की जुगत मे मारा मारा फिर रहे है । जबकि प्राथमिकता की दृष्टि से देखा जाय तो पंचायत भवनो के निर्माण कार्य मे किसी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत स्तर पर इंटरनेट , वाईफाई आधुनिक सुविधा मुहैया के तौर पर बतौर प्राथमिकता पंचायत भवन को सुव्यवस्थित करना रहा है । लेकिन इसे उदासीनता कहा जाय कि उस ग्राम पंचायत का दुर्भाग्य कहा जाय जहां के निर्माणाधीन पंचायत भवन अपने संचालित होने वाले दिनो के इन्तजार मे खंडहर होने की राह पर आ गये है । लम्बे अरसे से मनरेगा से होने वाला भुगतान अभी तक नही हुआ है । जिससे निर्माणाधीन पंचायत भवन अधर के अधीन खंडहर की राह पर ही नही बल्कि संचालित करने की जिम्मेदारी मे ग्राम प्रधानो का खस्ताहाल हो गया है । उधारी मटेरियल की खरीदारी अब गले का फांस बनता जा रहा है जिससे इज्जत बचाना भी मुश्किल हो गया है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !