नशे से सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पतन होता है = रीना त्रिपाठी
नशे से सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पतन होता है = रीना त्रिपाठी
नशा मुक्त सेनानियो का हल्दी रोली और अक्षत से हुआ स्वागत
लखनऊ ( सरोजनी नगर ) नशा मुक्त समाज अभियान आंदोलन कौशल का के तहत सरोजिनी नगर कार्यालय टीम के प्रतिनिधियो द्वारा आयोजित कैंडल मार्च मे सैंकड़ो की संख्या मे नशा मुक्त सेनानियो ने हिस्सा लिया ।टीम ने मोमबत्ती जलाकर सड़क मे मार्च निकाला तथा विभिन्न मोहल्लो मे जाकर पार्को मे जागरूकता अभियान चलाया । मोहल्लो मे स्थानीय लोगो ने हल्दी , रोली और अक्षत से नशा मुक्त सेनानियो की महिला और पुरुष टीम का स्वागत किया ।
केंद्रीय राज्य मंत्री मा.कौशल किशोर द्वारा संचालित नशा मुक्त आंदोलन अभियान के तहत पूरे देश मे चल रहे अभियान मे सरोजनी नगर नशा मुक्त अभियान टीम के प्रतिनिधियो ने हाथ मे कैंडल लेकर राहगीरो , दुकानदारो को नशा न करने का संदेश दिया । आशियाना लखनऊ के विभिन्न मोहल्लो मे जाकर जागरूकता अभियान के बारे मे बताया तथा लोगो को नशे की कुरीति नशे के दुष्परिणाम के बारे मे बताया । सरोजिनी नगर की टीम प्रगति पार्क मे एकत्र होकर नशा मुक्त अभियान की शपथ ली तथा नशा मुक्त अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिलाओ ने जागरूकता गीत गाया ।कार्यक्रम का आयोजन सरोजनी नगर के कार्यालय प्रतिनिधि टीम द्वारा किया गया । प्रत्येक घर की महिलाएं पुरुष और बच्चो तक नशा बुरा है नशे से जीवन की हानि होती है संदेश पहुंचाया गया । समाजसेविका रीना त्रिपाठी ने बताया कि नशे से सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक पतन होता है अतः इस से दूर नई पीढ़ी पूरी तरह दूर रहें यदि नशे के खरीदार ही नही रहेंगे तो नशे की दुकानें सतह बंद हो जाएंगी इसी जागरूकता अभियान के तहत आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस बात का पैगाम घर - घर पहुंचाने के लिए नशा मुक्त अभियान टीम कौशल की पूरी टीम ने सजगता से अभियान को अंजाम दिया । यही सजगता और संवेदनशीलता एक दिन हिंदुस्तान को नशा मुक्त बनाएगी ।