बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ व देश नशा मुक्त बनाओ संगोष्ठी हुई आयोजित

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ व देश नशा मुक्त बनाओ संगोष्ठी हुई आयोजित 


लखनऊ ( सरोजनी नगर ) प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द मे राष्ट्रीय बालिका दिवस तथा शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पढ़ेंगी बेटियां तभी तो बढ़ेगी बेटियां विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई ।
अभिभावको व बच्चो के साथ गुजरात से आई हुई टीम से हनी चरखावाला , केतन प्रजापति , अनिल भजियावाला के साथ के साथ खुरदही बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला , महामंत्री लालू यादव विद्यालय स्टाफ से नसीम सेहर , सरिता यादव तथा बहुत सी अभिभावक महिलाएं व ग्रामवासी कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए । 
शिक्षिका रीना त्रिपाठी ने सभी अभिभावको से कहा कि सभी माताओ को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके बच्चे सुबह उठकर नहा धोकर अपने दिनचर्या शुरू करे और साफ - सुथरे होकर विद्यालय जाएं और रोज शाम को विद्यालय द्वारा दिए गए कार्य को बच्चे कर रहे है इसका ध्यान रखे ।
गुजरात से आई हुई टीम ने सभी को बताया कि यदि बेटियां पड़ेगी तभी कुछ साल बाद बड़े होने पर रोजगार करके अपने और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेगी । आज के समय मे आर्थिक स्वावलंबन बहुत जरूरी है इसलिए बेटियो को पढ़ाना जरूरी है साथ ही बेटो की पढ़ाई पर भी ध्यान देना आवश्यक है ।
खुरदही बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू शुक्ला ने कहा कि यदि बच्चे पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देंगे तो बड़े होने पर समाज में सस्ते और महंगे बिकने वाले सभी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे जिससे उनके घर परिवार व समाज का विकास हो सकेगा । साथ ही उपस्थित सभी लोगों को जीवन मे नशा न करने का संकल्प कराया गया ।
शिक्षिका नसीम सेहर ने अभिभावको को बच्चों के सभी कार्यों के प्रति ध्यान देने को कहा, यदि मां बच्चे का ध्यान रखेगी तो निश्चित रूप से बच्चे भी बड़े होने के बाद अपने माता - पिता का ध्यान रखेंगे स्कूल मे पढ़ाए जाने वाले पाठ को घर मे पढ़ाना जरूरी है । यदि अभिभावक पढ़े लिखे नही है तभी बच्चो को रोज शाम को किताब लेकर पढ़ने को कहे ।
आज के समय मे सामाजिक , आर्थिक और परिवारिक स्वावलंबन मे महिलाएं तभी योगदान कर सकती है जब कुछ रोजगार करें और अच्छे रोजगार के लिए पढ़ा लिखा होना जरूरी है इस प्रकार आज के समय में बेटियो की शिक्षा मे सरकार पूरी तरह सहयोग और ध्यान दे रही है हम सब को भी सहयोग प्रदान करना चाहिए ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !