जन जागरूकता मे हुई आडिट

जन जागरूकता मे हुई आडिट

सन्त कबीर नगर ( सेमरियावा ) प्रखण्ड के ग्राम पंचायत सेहुड़ा मे जन जागरूकता मे सोशल आडिट बैठक सकुशल संपन्न हुआ । आडिट के मूल उद्देश्य मे ग्राम प्रधान अफजाल अहमद , रोजगार सेवक चन्द्र शेखर द्वारा मनरेगा से हुए सभी कार्यो के भौतिक सत्यापन के साथ अभिलेखो को उपलब्ध कराकर दायित्व का निर्वहन किया गया । परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा उपस्थित ग्रामीणो को पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की जानकारी देकर जागरूक किया गया । 
आडिट की अध्यक्षता शेषराम द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अफजाल अहमद , रोजगार सेवक चन्द्रशेखर , पंचायत सहायक साजिया परवीन टीम सदस्य राम मिलन , मनोज कुमार , विपिन कुमार , शकुन्तला देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !