।। मकर संक्रांति ।। नशा मुक्त संदेश के साथ उड़ाई गई पतंगे

।। मकर संक्रांति ।। नशा मुक्त संदेश के साथ उड़ाई गई पतंगे 


लखनऊ = हिंदुस्तान नशा मुक्त बने और यहां के प्रत्येक घर से नई पीढ़ी के युवक नशा मुक्त और नशे के नए खरीदार शीघ्र खत्म हो सके , उसके लिए लगातार चल रहे नशा मुक्त समाज आंदोलन के जागरूकता अभियान के तहत बच्चो और बड़ो ने नशा मुक्त संदेश लिखकर पतंगे उड़ाई । ताकि कटने के बाद वह पतंगे अगर किसी घर मे जाए तो एक अच्छे संदेश के साथ लोग उसे पढ़े और अपने जीवन मे इस तरह के अभियानो से प्रभावित होकर नशा मुक्त अभियान एक जन आंदोलन घर - घर का आंदोलन बन सके ।
नशे से किसी व्यक्ति का मानसिक , शारीरिक विकास तो बाधित होता ही है , साथ ही सामाजिक , राजनीतिक और आर्थिक विकास भी रुक जाता है । जो व्यक्ति या परिवार नशे की लत मे फंस चुके है उनकी आय का अधिकांश भाग या तो नशे को खरीदने मे , नशे के कारण हुई बीमारियो के इलाज मे या फिर नशे के कारण हुई किसी दुर्घटना को सही करने में ही खत्म हो जाता है ।
आज देश मे लाखो लोग ऐसे हैं जो अपनी जमीन जायदाद बेचकर नशे को खरीदने मे व्यस्त है । अपने घर , बीवी बच्चो की जरूरत का सामान ना खरीद कर नशे को खरीदने मे तथा कई जगह तो देखा गया है कि अपनी बहन और बेटियो को अपनी बीवी को बेच कर नशे को खरीदने मे अपना जीवन बिता देते है ऐसे लोग अपना पूरी तरह नैतिक पतन तो कहीं चुपके होते है समाज के लिए भी खतरा बनते है आज बहुत सी दुर्घटनाएं चैन स्नैचिंग चोरी डकैती का मुख्य कारण यह लत ही है ।
जो व्यक्ति नशा करता है वह सामाजिक पतन का भी कारण बनता है लोग उसके घर जाना , उससे मिलना पसंद नहीं करते , ऐसे लोगो से अधिकांश लोग दूर रहना चाहते है ।
आज समाज मे इस बात की जरूरत है कि हम अपनी बहन और बेटियो की शादी ही ऐसे लड़को से ना करें जो नशे की गिरफ्त मे फंसे हुए है ।   
एक मुहिम के तहत जन जन तक यह आंदोलन पहुंचाना होगा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना है और जो युवा पथभ्रष्ट हो चुके है उन्हे नशा मुक्ति केंद्र तथा अन्य माध्यमो से नशे से दूर रखने हेतु , शिविरो के आयोजन संगोष्ठी तथा काउंसलिंग के माध्यम से , योग से जोड़ते हुए नशे की लत से मुक्ति दिलाने का पूरा प्रयास किया जाना चाहिए ।
सभी प्रयास स्वत: ही सिद्ध हो जाएंगे यदि हम नई पीढ़ियो को नशे से दूर कर सके , यदि हम नए कस्टमर बनने की श्रृंखला को ही रोक दे , जब नशे के खरीदार ही नही बचेंगे तो निश्चित रूप से नशे की दुकाने स्वत: ही बंद हो जाएंगी ।
आम जनता को दिखाने वाली पिक्चरो , टीवी पर परोसे जाने वाले धारावाहिको , पार्टियो , शादी समारोह तथा फैशन और स्टेटस सिंबल की तरह नशे को यूज करने वाले लोगो को सामाजिक बहिष्कार के तहत सिखाना होगा कि समाज को प्रदूषित ना करे ।
नशे को लेकर लगातार समाज को जागरूक करने हेतु स्कूलो कालेजो गांव कस्बों और शहरो मे जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है । लखनऊ के मोहनलालगंज के सांसद माननीय कौशल किशोर जी के द्वारा युवाओ को नशे के दलदल में फंसने से बचाने के लिए लगातार कई वर्षो से नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का चलाया जा रहा है । आप सभी से आग्रह है विभिन्न त्योहारो मे जन्मदिन , विवाह तथा अन्य पार्टी के अवसरो मे नशे का त्याग करे । समाज को लगातार जागरूक करे ताकि हमारा समाज नशे रूपी कोढ़ से पूरी तरह मुक्त हो सके ।भारतीय इतिहास की यदि बात की जाए तो नशे को हमेशा समाज मे तिरस्कृत दृष्टि से देखा जाता रहा है । आज के समय में भी हमे नशे के प्रति घृणा और तिरस्कार की भावना को फिर से जीवित करना होगा ।
समाज के हर बच्चे को यह बताना होगा कि नशा यदि उनके जीवन मे प्रवेश करेगा तो परिवार तो बिखरेगा ही , आर्थिक , सामाजिक राजनीतिक हर प्रकार के पतन और तिरस्कार का करण वह एक व्यक्ति बनेगा ।
आइए मिलकर देश को नशा मुक्त बनाए , समाज को बर्बाद करने की हर प्रकार की साजिश से युवाओं को बचाएं । इसी प्रयास के तहत लखनऊ के विभिन्न इलाको मे नशा मुक्त संदेश के साथ पतंगे उड़ाई गई इसका मुख्य उद्देश्य था कि यदि पतंग कटने के बाद किसी भी जगह पहुंचेगी एक अच्छा संदेश लेकर के जाएगी ।
समाज के सभी वर्गो समाज के सभी नव युवको और युवतियो को मकर संक्रांति के अवसर पर बहुत बधाइयां ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !