।। आत्म निर्भर मातृशक्ति आत्म निर्भर सरोजनी नगर ।। 9 सिलाई सेन्टर का हुआ शुभारंभ
।। आत्म निर्भर मातृशक्ति आत्म निर्भर सरोजनी नगर ।। 9 सिलाई सेन्टर का हुआ शुभारंभ
हम उस देश के रहने वाले है जहां सनातन धर्म मे महिलाओ की पूजा की जाती है = डां राजेश्वर सिंह
लखनऊ { सरोजनी नगर } " आत्मनिर्भर मातृशक्ति , आत्मनिर्भर सरोजनीनगर " के संकल्प के साथ सिलाई मशीने वितरित की गई ।सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा ग्राम पंचायत शिवरी मे क्षेत्र के 9 वे सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर सीट के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह लगातार अपने क्षेत्र मे विकास कार्य कर रहे है । इस क्रम मे महिलाओ को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बीजेपी विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र मे आठ सिलाई सेंटरो की स्थापना की जा चुकी है जिसमे बेती , ऐन , सरसावा , बिजनौर , बरगवां , बांग्ला बाजार वृंदावन के बाद यह नवा सेंटर शिवरी मे स्थापित किया गया है । यहां महिलाओ को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हे सिलाई कढ़ाई मे आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है ।
मंच का संचालन कर रही रीना त्रिपाठी ने बताया कि " आत्मनिर्भर मातृशक्ति , आत्मनिर्भर सरोजनीनगर " के संकल्प के साथ विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने बेटियो ,महिलाओ और ग्रामीण महिलाओ को अपने पैरों पर खड़े होने की शक्ति प्रदान की है । इन कार्यक्रमो के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतो मे कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को अलग - अलग प्रकार की सिलाई मशीने वितरित कर सिलाई कढ़ाई , फॉल , पिको इत्यादि मे पारंगत बनाया जाएगा , ताकि वह अपने जीवन की मुश्किल घड़ी मे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका कमा सके और आर्थिक युग मे आर्थिक स्वावलंबन मे अपने परिवार को योगदान प्रदान कर सके । ग्राम पंचायत मे अधिक नंबर प्राप्त की हुई चार बेटियो को साइकिल वितरित की गई ताकि वह आगे की पढ़ाई सुविधानुसार तरीके से कर सके और उन्हे आवागमन मे कोई दिक्कत न हो ।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि हम उस देश के रहने वाले है जहां सनातन धर्म मे महिलाओ की पूजा की जाती है महिलाओ का सम्मान परिवार समाज और देश के लिए सर्वोपरि है । आत्म सम्मान स्वावलंबन की भावना विकसित करने के लिए एक और जहां केंद्र और राज्य सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वही बेटियो बहनो और माताओ को स्वावलंबी बनाने के क्रम मे लगातार इस तरह के सिलाई सेंटर मेरा प्रयास है । पूरी टीम लगातार अपने क्षेत्र मे विकास कार्य कर रहे है । इस क्रम मे महिलाओ को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य को ध्यान मे रखा गया है । बेटियो को अवैध रूप से शिक्षा उनके स्वास्थ्य की देखरेख तथा अच्छी परवरिश मिल सके इसके लिए मेरे द्वारा पूरा प्रयास किया जाएगा तथा भविष्य मे विधानसभा के सभी युवको को रोजगार मिल सके और सभी लोग स्वाबलंबी बन सके इसके लिए प्रशिक्षण ग्रह मे प्रशिक्षण का कार्यक्रम किया जा रहा है ।
व्यापार को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले इसके लिए फैक्ट्रियां तथा नए व्यापारियों को महिला स्वावलंबन के तहत सहायता समूह को सहायता देने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है ।
महिला स्वयं सहायता समूहो (SHG) को 3000 सिलाई मशीन प्रदान कर महिलाओ को स्वावलंबी बनाने के क्रम मे ग्राम शिवरी मे अगला सोपान तय हुआ है और यह क्रम अनवरत पूरी विधानसभा क्षेत्र मे जारी रहेगा ।
राजेश्वर सिंह ने कहा कि गांव की पगडंडियो से लेकर शहर की गलियो और मोहल्लो तक महिलाओ को स्वावलंबी बनाने का हर संभव प्रयास तथा तरीको का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे कि किसी भी महिला को कभी आत्मग्लानि या मन छोटा कर गलत रास्तो का चुनाव अपने जीवन यापन के लिए ना करना पड़े ।