वह दिन दूर नही जब देश विश्वगुरु के रूप स्थापित होगा = गणेश चौहान
वह दिन दूर नही जब देश विश्वगुरु के रूप मे स्थापित होगा = गणेश चौहान
सबका साथ सबका विकास का बजट है 2023 = राम मिलन यादव
सन्त कबीर नगर ( धनघटा ) भारतीय जनता पार्टी मण्डल पौली के तत्वाधान मे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शनिचरा बाजार मे मण्डल कार्य समिति के बैठक का आयोजन हुआ । विधायक गणेश चौहान द्वारा विधानसभा के विकास कार्यो को कार्य समिति के पटल पर रखा गया । विधायक श्री चौहान ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे सबका साथ सबका विकास के साथ देश सशक्त और समृद्धिशाली बन रहा है वह दिन दूर नही जब देश विश्वगुरु के रूप मे स्थापित होगा । सफलतम विदेश नीति एवं राष्ट्र नीति मे देश महाशक्ति के रूप मे उभर रहा है ।
इसी क्रम मे केन्द्र प्रदेश सरकार की लाभकारी विकासशील उपलब्धियो के साथ ब्लाक प्रमुख पौली राम मिलन यादव ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का बजट है 2023 , जिसमे सबका हित निहित है इससे विकास के नये आयाम स्थापित होगे ।