शासन की अपेक्षाओ के अनुरूप जनता की भलाई से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओ को जमीनी स्तर पर लागू करना शीर्ष प्राथमिकता = जिलाधिकारी संदीप कुमार

शासन की अपेक्षाओ के अनुरूप जनता की भलाई से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओ को जमीनी स्तर पर लागू करना शीर्ष प्राथमिकता - जिलाधिकारी संदीप कुमार


संत कबीर नगर = जनपद के नवागत जिलाधिकारी संदीप कुमार ने आज पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक मे जरूरी अभिलेखो पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी संत कबीर नगर के पद का कार्यभार ग्रहण किया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिनव रंजन श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी जगनारायण झा उपस्थित रहे ।
नवागत जिलाधिकारी संदीप कुमार यू0पी0 कैडर के 2014 बैंच के आईएएस अधिकारी है ।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने मीडिया बन्धुओ से मुखातिब होते हुए बताया कि वे गाजीपुर जिले के मूल निवासी है , जवाहर नवोदय विद्यालय , मऊ से प्रारम्भिक शिक्षा लेने के बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र मे बीटेक की उपाधि हासिल किया है । उन्होंने बताया कि इससे पहले वे मैनपुरी मे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी , जनपद बदायूं एवं सीतापुर मे मुख्य विकास अधिकारी तथा जनपद भदोही मे विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप मे कार्य कर चुके है ।
मीडिया द्वारा जनपद मे जिलाधिकारी के रूप मे उनकी प्राथमिकताएं पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शासन की नीतियो का धरातल पर क्रियान्वयन करना , सरकार की जन - कल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओ / कार्यक्रमो को जमीनी स्तर पर लागू करना तथा जनता दर्शन , संपूर्ण समाधान दिवस एवं थाना दिवसो आदि के दौरान आम जनता की समस्याओ को सुनना और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा जनपद मे शिक्षा , स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था का बेहतर क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार , अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अभय मिश्र , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिरुद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र , जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओपी चतुर्वेदी , ओएसडी बलदाऊ शर्मा , सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु एवं कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन