प्राथमिक विद्यालय के बच्चे को नसीब नही हो रहा स्वच्छ पेयजल
प्राथमिक विद्यालय के बच्चे को नसीब नही हो रहा स्वच्छ पेयजल
सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) शिक्षा खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत नौहट के मसजिदिया प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को स्वच्छ पेयजल पीना नसीब नही हो रहा है । हैंडपैंप से लेकर समरसेबुल की व्यवस्था मुहैया होने के बावजूद स्वच्छ पेयजल के लाभ से बच्चे महरूम हो गये है । प्रभारी प्रधानाध्यापिक गंगोत्री चौरसिया ने बताया कि हैंडपैंप का पानी कभी पीना नसीब हुआ । स्वच्छ पेयजल की सुव्यवस्था मे जल निगम द्वारा समरसेबुल की मुहैया कराई गई सुव्यवस्था भी किसी काम की साबित नही हो रही है , समरसेबुल बनने के दूसरे दिन ही टूट गया । बाउंड्रीवॉल की दरकार मे विद्यालय कमरे , खिड़की , रंग रोगन सहित मल्टीपल हैंडवास की टोटी एवं टाइल्स को तोड़ दिया जा रहा है ।
बहरहाल प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद फ्लोराइड एवं आर्सेनिक से प्रभावित है जिसके दुष्परिणाम मे फ्लोराइड से फलोरोसिस, हड्डियो मे विकार और जोड़ो मे जहां समस्या उत्पन्न होता है वही आर्सेनिक से त्वचा रोग और कैंसर का कारण बनता है । ऐसी दशा मे स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था मे गंभीरता होनी चाहिए । लिहाजा जिम्मेदारो के उदासीनता मे बच्चो को स्वच्छ पेयजल की दरकार है ।