सीडीओ ने दिखाई पी एम आवास योजना ग्रामीण प्रचार वाहन को हरी झंडी

सीडीओ ने दिखाई पीएम आवास योजना ग्रामीण प्रचार वाहन को हरी झंडी


सन्त कबीर नगर = प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जन जागरूकता मे प्रचार वाहन को मुख्य विकास अधिकारी सन्त कुमार व प्रभारी परियोजना निदेशक / जिला विकास अधिकारी / डी सी एनआरएलएम जिशान रिजवी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । प्रचार वाहन के माध्यम से पीएम आवास योजना की जानकारी से लोगो को जागरूक किया जायेगा । आवास लाभ से लाभान्वित लाभार्थी को एक लाख बीस हजार की राशि क्रमानुसार प्रथम किश्त 40 हजार द्वितीय किश्त 70 हजार व तीसरा किश्त 10 हजार रुपये का भुगतान एफ टी ओ के माध्यम से लाभार्थी के सीधे खाते मे हस्तांतरित किया जायेगा । उपरोक्त के अतिरिक्त 90 दिन का श्रमांश मनरेगा योजना के तहत दिये जाने का प्रावधान है । इसके अलावा लाभार्थी को उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस सिलेंडर , सौभाग्य योजना के तहत निःशुल्क विद्युत कनेक्शन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का लाभ दिया जायेगा । आवास के लाभार्थियो को उपरोक्त सुविधाएं सिफारिश के आधार पर नही बल्कि पात्रता के आधार पर दिया जायेगा ।
जन जागरूकता के क्रम मे प्रचार का मूल उद्देश्य पीएम आवास योजना की जानकारी के साथ योजना लाभ मे किसी बिचौलिए द्वारा आवास दिलाने आदि के नाम पर अवैध वसूली को रोकना है । प्रचार वाहन जनपद के समस्त विकास खण्डो के ग्राम पंचायत मे जाकर आवास योजना लाभ की जानकारी के साथ लोगो को जागरूक करेगा । ताकि किसी भी लाभार्थी से कोई विचौलिया आवास दिलाने आदि के नाम पर अवैध वसूली न सके ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !