लाभार्थियो मे किया गया टूल किट एवं सिलाई मशीन का वितरण
लाभार्थियो मे किया गया टूल किट एवं सिलाई मशीन का वितरण
संत कबीर नगर = विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत के प्रशिक्षण प्राप्त 200 लाभार्थियो को आज दिनांक 29.03.2023 को टूलकिट सिलाई मशीन विधायक धनघटा गणेश चौहान के कर कमलो द्वारा प्रदान किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक धनघटा ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उ0प्र0 सरकार की एक महात्वाकॉक्षी योजना है । इस योजना के तहत उपरोक्त विधा मे जुड़े कारीगरो को प्रशिक्षण के उपरान्त टूलकिट प्रदान किया गया है , ताकि ये कारीगर अपने तकनीक का प्रयोग करते हुए स्वरोजगार स्थापित करके अन्य लोगो को भी रोजगार से जोड़े । इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा , राम किशोर प्राचार्य , मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र , खजनी गोरखपुर , पंकज कुमार पाण्डेय , आशीष कुमार सिंह , जितेन्द्र कुमार एवं लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे ।