।। कठिनाई ।। कैसे हो जीवन यापन नही मिल रहा दो महीने से व्यवसायिक शुल्क
।। कठिनाई ।। कैसे हो जीवन यापन नही मिल रहा दो महीने से व्यवसायिक शुल्क
बहुत कठिन है डगर पनघट की
सन्त कबीर नगर = आज की बढ़ती मंहगाई मे जहां अच्छे खासे आर्थिक मजबूती वालो को भी दिन में तारे दिखाई दे रहे है वही अगर बड़ी मुश्किल से जीवन यापन की आर्थिक व्यवस्था पाने वालो की क्या हालत होती होगी स्थिति को समझने मे संभवत: किसी कोई कठिनाई नही होनी चाहिए ।
बहरहाल प्राप्त जानकारी के मुताबिक पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही की नीति के अनुपालन मे सामाजिक अंकेक्षण ( सोशल आडिट ) करने वाले कर्त्तव्य परायण ब्लाक कोआर्डिनेटरो का जीवन यापन व्यवस्था पटरी से उतरती हुई दिखाई दे रही है दो महीने से व्यवसायिक शुल्क न मिलने से इन्हे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है ।