विनष्ट कार्यवाई के साथ जांच मे गये खाद्य पदार्थ के नमूने

विनष्ट कार्यवाई के साथ जांच मे गये खाद्य पदार्थ के नमूने 


संत कबीर नगर = जिलाधिकारी संदीप कुमार के आदेशानुसार एवं टीअपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अभिनव रंजन श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम मे आगामी होली त्योहार को देखते हुए बाजारो मे सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियो की टीम द्वारा जनपद मे सघन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उमेश मिष्ठान भण्डार बखिरा चौकी के सामने की दुकान का निरीक्षण किया गया । मौके पर 14 किग्रा खोया संदूषित प्रतीत होने पर नमूना संग्रहित किया गया तथा शेष बचे लगभग 12 किग्रा खोये को विनष्ट कराया गया । जिसका मूल्य लगभग 3800 रूपये है । इसी क्रम मे गायत्री स्वीट हाउस बखिरा के पनीर का निरीक्षण किया गया तथा अधोमानक प्रतीत होने पर नमूना संग्रहित किया गया । अजीत कुमार पुत्र राम बचन बखिरा बाजार के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना अधोमानक प्रतीत होने पर संग्रहित किया गया तथा 05 किग्रा खोया विनष्ट कराया गया जिसका अनुमानित मूल्य 1500 रू० है । न्यू इंडिया ए टू जेड मिनी मार्ट बनकटिया से किसमिस का नमूना संग्रहित किया गया तथा निरीक्षण मे काशमिरी मिर्च महाराजा ब्रांड लगभग 60 पैकेट को बेस्ट बिफोर हो जाने के कारण नष्ट कराया गया । सोनपापडी व पंजीरी लड्डू को भी नष्ट कराया गया । उपरोक्त प्रतिष्ठानो को साफ सफाई हेतु सुधार हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है । अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जे.पी. तिवारी ने बताया कि उक्त सभी नमूनो को जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ को भेजा जा रहा है । जाच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
निरीक्षण टीम मे विनोद कुमार , राजमणि प्रजापति व धर्मराज शुक्ल खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण सम्मिलित रहे जिसका निर्देशन अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी द्वारा किया गया । उन्होंने बताया कि उक्त अभियान सतत् रूप से जारी रहेगा ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !