सहयोगियो के साथ विधायक गणेश चौहान ने बुझाई आग

सहयोगियो के साथ विधायक गणेश चौहान ने  बुझाई आग 


क्षतिपूर्ति की राशि अविलंब उपलब्ध कराये अधिकारी = गणेश चौहान


सन्त कबीर नगर (धनघटा ) यह और बात है कि जन प्रतिनिधित्व अब उदासीनता के दामन मे सिमटता जा रहा है लेकिन उसके प्रतिनिधित्व का वजूद अभी कायम है भले ही यदा कदा ही नजर आता है । जिसका उदाहरण युवा बीजेपी विधायक गणेश चौहान है जो न केवल अपनी बखूबी जिम्मेदारी मे विकास का खाका तैयार कर रहे है बल्कि विषम परिस्थिति मे विधानसभा क्षेत्र का ध्यान भी रख रहे है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के नोकता कठैचा के सिवान मे अचानक लगी आग की सूचना मिलते ही युवा विधायक गणेश चौहान द्वारा मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम किया गया । इस जनहित के जिम्मेदारी भरे नेक काम मे सहयोगी शुभम पाण्डेय , जनार्दन यादव , राजेन्द्र राय , विजय शंकर राय , विजय चौहान , राम भजन उपाध्याय , अनिल अग्रहरि आदि द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया । तदुपरांत नुकसान का जायजा लेकर किसानो के क्षतिपूर्ति के क्रम मे संबंधित अधिकारियो को क्षतिपूर्ति राशि अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !