प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द मे हुआ चहक कार्यक्रम का आयोजन
प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द मे हुआ चहक कार्यक्रम का आयोजन
चहकेगा बाल मन तभी चहकेगा विद्यालय का प्रांगण
लखनऊ ( सरोजनी नगर ) प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द के प्रांगण मे ए.आर.पी उदय प्रताप सिंह की देखरेख मे चहक कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम मे निपुण कक्षा प्रभारी शिक्षिका नसीम सेहर , प्रधानाध्यापिका आभा रानी शुक्ला , शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी , सरिता यादव सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे ।
कक्षा एक के नवीन नामांकित बच्चो के अभिभावको को शामिल किया गया । कार्यक्रम के तहत अभिभावको के सामने बच्चो द्वारा कविता पाठ , कहानी सुनाना , रोल प्ले आदि का प्रदर्शन किया गया । इसके अलावा खेल , विज्ञान से संबंधित गतिविधियां और एक से दस की संख्या से संबंधित विभिन्न पैटर्न की पहचान बच्चों के द्वारा की गई । अपने द्वारा रंगों से बनाए गए छोटे - छोटे चित्र बच्चो ने दिखाए ।
नई पहल " चहक - चिल्ड्रन हैप्पीनेस इन एंबियंस एंड एक्वायरिंग नॉलेज " एक तरह की अभिभावक - शिक्षक बैठक आहूत की गई , जिसमे माता - पिता को शिक्षिका नसीम सेहर द्वारा स्कूल मे अपने बच्चे द्वारा की गई प्रगति के बारे मे जानकारी दी गई । बच्चे बड़े ही उत्साह से अपने अभिभावको के सामने वाक्य पढ़कर सुनाएं और गणित के जोड़ घटाने के सवाल करके दिखाए व अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया ।