।। साहित्य ।। एहसास का दर्पण का लोकार्पण समारोह का होगा आयोजन
।। साहित्य ।। एहसास का दर्पण का लोकार्पण समारोह का होगा आयोजन
गोरखपुर = यासमीन शरीफ वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान मे 30 अप्रैल ( रविवार ) 2023 समय 11 बजे " प्रगति इन होटल " विजय चौक मे नुसरत अतीक गोरखपुरी द्वारा रचित चौथा काव्य संग्रह " एहसास का दर्पण " लोकार्पण समारोह का आयोजन होगा ।
जिसका लोकार्पण पद्यम श्री आचार्य विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी , रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी निदेशक अब्दुल्लाह खान , डां कासिम खुर्शीद , आई ए एस डां अखिलेश मिश्र विशेष सचिव उच्च शिक्षा , जनाब फारूक , जनाब महमूद खान महमूद जी के करकमलो द्वारा किया जायेगा ।
कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि शायर डां कलीम कैसर द्वारा किया जायेगा । शोभांवित अतिथि के तौर पर देश के जाने - माने कवि शायर प्रो वशिष्ट , डां विनय आशू , जनाब सुलेमान , पवन कुमार सबा , डां आर के राय , दीपक गोस्वामी , अनिता पाल सिंह , डां सरला शर्मा , डां हेमा पाण्डेय , श्यामा पाठक , अमरनाथ जायसवाल , डां अशफाक आदि की गरिमामयी उपस्थिति होगी ।