सोशल आडिट को मिली 3521612 की अनियमितता
सोशल आडिट को मिली 3521612 की अनियमितता
सन्त कबीर नगर = पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तहत वित्तीय वर्ष 2021-2022 के प्रधानमंत्री आवास योजना { ग्रामीण } एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत हुए कार्यो के शत प्रतिशत क्रियान्वयन के सोशल आडिट मे 3521612 की अनियमितता पाई गई है । जिसके प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिकवरी के क्रम मे विकास खण्ड खलीलाबाद की ग्राम पंचायत इमलीडीहा , महुई , मंझरिया गंगा , नौहट , पोपया , सहसराव माफी , तामा , तरैनी , टुंगपार सहित राउतपार मे कुल 85090 की अनियमितता , प्रखण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत भीटिया कला एवं घूरापाली मे कुल 77438 की अनियमितता , नाथनगर के ग्राम पंचायत बरौली , भगौतीपुर , भिनखिनी खुर्द , गालिमपुर , हरपुर , मझौवा एकडंगा , निबाहोरिल तथा शान्ति नरगापार मे कुल 119569 की अनियमितता , प्रखण्ड पौली के लौकिहा , नरायनपुर एवं निहैला मे 131463 की अनियमितता , प्रखण्ड सांथा के बरगदवा माफी , छिबरा , गोईठहा एवं लेदवा श्रीपाल 1388924 की अनियमितता , प्रखण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत बीगरामीर , चमरसन , गंगैचा , इनायतपुर , करही , पचपोखरिया एवं रजापुर सरैया मे कुल 834564 की अनियमितता , प्रखण्ड बघौली के बढ़या , गंगौली , हावपुर भेड़ारी , जंगलकला , झीनखाल , पचपोखरी , रसहरा , शिवापार एवं वाकरगंज मे कुल 239801 की अनियमितता , प्रखण्ड बेलहर कला के दुल्हीपार , सोनौरा गुमान मे कुल 67283 की अनियमितता एवं प्रखण्ड हैंसर बाजार के बरपरवा , बेलौरा , धनघटा , दुहिया खुर्द , गाई बसन्तपुर , घाैरांग , हकीमपुर , कनैला , कोचरी , मुंडेरा राय , मुंडेरा शुक्ल , नटवाबर , रामपुर दक्षिणी , सिरसी , सोनाड़ी एवं टाड़ा मे कुल 577480 की अनियमितता पाई गई है ।