मतदान से मतदाताओ का उठ रहा विश्वास !

मतदान से मतदाताओ का उठ रहा विश्वास !


35/40 फीसदी मतदाताओ पर विकास की जिम्मेदारी ?


जी एल वेदांती 
सन्त कबीर नगर = जिम्मेदारी के झरोखे से लोकतंत्र का नजारा अब धूमिल होता नजर आ रहा है । जिस मताधिकार के प्रयोग से लोगो को मतदान के स्वरूप से लोकतंत्र को देखने योग्य बनाने की मौलिक जिम्मेदारी मिली हुई है अब वे लोग उससे मुंह मोड़ते नजर आ रहे है । शत - प्रतिशत मतदान के सापेक्ष बामुश्किल 60 से 70 फीसदी मतदान के बीच नतमस्तक हो जा रहे है । जिसके लिहाज से तकरीबन 35/40 फीसदी मतदान के बूते शत - प्रतिशत प्रतिनिधित्व का भरोसा लिया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव मे विकास की प्राथमिकता मे सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर राजनैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मतदान अपील के बाद जनपद के एक नगर पालिका व सात नगर पंचायत के कुल मतदाता संख्या 228762 के सापेक्ष 127707 मत पड़े । जिसके लिहाज से प्रतिशत के हिसाब से 62.42 फीसदी मतदान होता है । जो कही न कही लोकतंत्र की मजबूती मे मताधिकार के प्रयोग मे मतदाताओ की उदासीनता को जाहिर करता है शत - प्रतिशत प्रतिनिधित्व का भरोसा लिया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव मे विकास की प्राथमिकता मे सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर राजनैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मतदान अपील के बाद जनपद के एक नगर पालिका व सात नगर पंचायत के कुल मतदाता संख्या 228762 { नगर पालिका खलीलाबाद - 66928 , नगर पंचायत मगहर - 15636 , नगर पंचायत बखिरा - 33400 , नगर पंचायत हैंसर बाजार - 27758 , नगर पंचायत हरिहरपुर - 8352 , नगर पंचायत मेहदावल - 45094 , नगर पंचायत बेलहर कला - 13202 , नगर पंचायत धर्मसिंहवा - 18392 } के सापेक्ष { खलीलाबाद - 37131, मगहर - 9011, बखिरा - 17849 , हैंसर बाजार - 15739 , हरिहरपुर - 5987, मेहदावल - 24223 , बेलहर कला - 7774 , धर्मसिंहवा - 9993 } कुल 127707 मत पड़े । जिसके लिहाज से प्रतिशत के हिसाब से 62.42 फीसदी मतदान होता है । जो कही न कही लोकतंत्र की मजबूती मे मताधिकार के प्रयोग मे मतदाताओ की उदासीनता को जाहिर करता है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !