चहुमुंखी विकास मे जल निकासी की प्राथमिकता

चहुंमुखी विकास मे जल निकासी की प्राथमिकता 


सांसद विधायक के साथ मिलकर विकास को गति देने का काम करूंगी = अनवरी बेगम


सन्त कबीर नगर { मगहर } नगर पंचायत मगहर के नव निर्वाचित अध्यक्ष की चहुंमुखी विकास मे जल निकासी की प्राथमिकता है । अनवरी बेगम ने कहा कि विकास की गति मे नगर की सबसे अधिक जरूरी काम जल निकासी है । जो नगर के शेरपुर , काजीपुर व तकिया बाजार की सबसे बड़ी समस्या है इसका हल बेहद जरूरी है । नगर पंचायत के विगत दस साल { 2012 व 2017 } के कार्यकाल मे नगर अध्यक्षो द्वारा विकास कार्य पर कोई ध्यान नही दिया गया । मेरे द्वारा पूर्व काल { 2007 } के अध्यक्षी मे नगर पंचायत मे जो आरसीसी रोड बनवाये गये थे वही आज भी है ।
राजनीति के बदलते परिवेश मे रूलिंग पार्टी पर लगते प्रभावित विकास कार्य आरोप के प्रश्न उत्तर मे कहा सतारुढ दल के सांसद व विधायक का भी क्षेत्र है । इसलिए मुझमे नही लगता कि किसी भी प्रकार से विकास कार्य प्रभावित होगा । मिलकर विकास कार्य को गति देने का कार्य किया जायेगा । 
दौरान जीत की खुशी का इजहार करते हुए नगर पंचायत वासियो का आभार व्यक्त किया गया । उन्होंने कहा कि काफी अरसे से लोगो के बीच मे हूं । जब भी अवसर मिला है लोगो की सेवा के साथ नगर पंचायत के विकास की गति देने का काम की हूं । 2007 मे नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप मे मुझे सेवा करने का अवसर मिला था । फिर अवसर मिला है किसी भी प्रकार की कोताही होने नही पायेगी ।
उल्लेखनीय है कि 1995 से अनवरी बेगम का परिवार समाजसेवा से जुड़ा हुआ है । जन सेवा व नगर पंचायत के विकास मे 1995 मे सभासद के रूप तथा 2002 से 2007 तक नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप से जुड़ा हुआ है । इस दरम्यान किये गये विकास कार्य आज भी देखने मे आ रहा है । मानक मे बनवाये गये 2007 के आरसीसी रोड आज भी राहगीरो के लिए सुगम पथ साबित हो रहा है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !