।। गम्भीरता ।। सोशल आडिट ब्लाक सभा का होगा आयोजन
।। गम्भीरता ।। सोशल आडिट ब्लाक सभा का होगा आयोजन
सन्त कबीर नगर = सोशल आडिट ब्लाक सभा आयोजन से छूटे शेष सभी विकास खण्डो मे सोशल आडिट ब्लाक सभा का आयोजन होगा । मुख्य विकास अधिकारी सन्त कुमार ने कहा कि शेष सभी प्रखण्डो मे ब्लाक सभा का आयोजन सुनिश्चित किया जायेगा ।
उल्लेखनीय है कि सोशल आडिट निदेशालय के आदेश अनुपालन मे वित्तीय वर्ष 2021- 2022 के जनपद के समस्त विकास खण्डो मे सामाजिक अंकेक्षण ( सोशल आडिट ) को सम्पन्न हुए लम्बा अरसा ही नही हो गया बल्कि वित्तीय वर्ष 2023 - 2024 का सोशल आडिट होने का कैलेण्डर जारी हो गया ।
लेकिन विकास खण्ड बेलहर कला , खलीलाबाद व पौली के अलावा शेष प्रखंडो हैंसर बाजार , सांथा , मेहदावल , बघौली , सेमरियावा व नाथनगर मे सोशल आडिट ब्लाक सभा का आयोजन नही हुआ । जिससे सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्रकाश मे आयी कमियो एवं अनियमितताओ पर अनिवार्य रूप से सभी (पक्ष) की उपस्थिति मे चर्चा तथा आडिट मे पाये गये अनियमितता के प्रकरणो मे धनराशि की वसूली पर विशेष ध्यान देने के साथ वित्तीय विचलन , प्रक्रिया उल्लंघन , शिकायत श्रेणी मे पाये गये प्रकरणो के शत - प्रतिशत निस्तारण जिससे कि एटीआर को गति मिल सके प्रभावित होता दिखाई दे रहा है ।