राजकीय कृषि भण्डार पर धान के बीज हुए उपलब्ध

राजकीय कृषि भण्डार पर धान के बीज हुए उपलब्ध 


संत कबीर नगर = जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने जनपद के किसान भाइयो को अवगत कराया है कि जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान के बीज उपलब्ध हो गए है । 
उन्होंने बताया कि जनपद की सबसे प्रचलित एवं किसानो ने लोकप्रिय धान प्रजाति सांभा मंसूरी ( बी पी टी 5204 ) , गोल्डन मंसूरी ( एम टी यू 7029 ) , सरयू - 52 , सी ओ - 51 , धान पंत - 24 उपलब्ध हो गई है । सीओ - 51 ऐसी प्रजाति है जो 100 से 105 दिन मे तैयार हो जाती है , धान की फसल जल्दी लेनी हो तो धान प्रजाति सी ओ - 51 का प्रयोग करे । पंत - 24 , सरयू - 52 एवम सी ओ - 51 मोटी श्रेणी मे धान प्रजाति है । आधारीय महीन धान रुपया 3970.00 प्रति कुंटल , मोटा धान रुपया 3940.00 प्रति कुंटल जबकि प्रमाणित धान बीज के महीने श्रेणी का रुपया 3824.00 प्रति कुंटल एवं मोटे धान का रुपए 3796.00 प्रति कुंतल है । बीज पर 50 फीसद अनुदान किसानो को उनके बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा । किसान भाई बीज को प्राप्त कर ट्राइकोडरमा से शोधित करके नर्सरी तैयार करे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !