ब्राइटलैंड इण्टर कालेज मे हुई नशामुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता

ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज मे हुई नशामुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता


-नशामुक्त समाज आंदोलन 'अभियान कौशल का' को आगे बढ़ाने मे अहम भूमिका निभा रहे है बच्चे


लखनऊ ( त्रिवेणी नगर ) नशामुक्त समाज आंदोलन " अभियान कौशल का " के तहत ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज त्रिवेणीनगर लखनऊ मे नशामुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । नशामुक्त समाज आंदोलन के प्रांतीय संयोजक अनिल कुमार अग्रवाल एवं सह-संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद प्रतियोगिता मे विजयी बच्चो को पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।
इस अनोखी पोस्टर प्रतियोगिता मे कॉलेज के तकरीबन 150 बच्चो ने हिस्सा लिया । इन बच्चो ने नशे के खिलाफ एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाये । ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज के छात्र - छात्राओ की रचनाधर्मिता देखकर हर कोई दंग रह गये । 
बहरहाल कुल 15 बच्चो के पोस्टर सबसे अच्छे चुने गये । इन बच्चो को ग्रीष्म कालीन अवकाश के पश्चात पुरस्कृत करने की घोषणा हुई । इस प्रतियोगिता का संयोजन कॉलेज की ऐक्टिविटी इंचार्ज रूपा चावला एवं आर्ट टीचर राकेश ने किया । यह पोस्टर प्रतियोगिता कॉलेज की डायरेक्टर रीना मानस की देखरेख मे सम्पन्न हुई ।
नशामुक्त समाज आंदोलन के जिला प्रभारी दिलीप शुक्ला ने ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज के ज्वाइंट डायरेक्टर रचित मानस एवं रोहन मानस के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने बताया कि ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज की सभी शाखाओ मे नशामुक्त संकल्प सभाये आयोजित हो चुकी है । इस कॉलेज के शिक्षक और सीनियर बच्चे नशामुक्त सेनानी बनकर राजधानी लखनऊ मे नशे के खिलाफ माहौल बना रहे है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !