मेधावी छात्र - छात्रा के सम्मान मे समारोह का आयोजन
मेधावी छात्र - छात्रा के सम्मान मे समारोह का आयोजन
लखनऊ { तेलीबाग } सर्वांगीण विकास पब्लिक कॉलेज मे बोर्ड परीक्षा 2023 मे मेधावी छात्र छात्रा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय अवनीश सिंह स्नातक एमएलसी लखनऊ खंड उत्तर प्रदेश भारतीय नागरिक परिषद के महामंत्री रीना त्रिपाठी , समारोह मे खरका वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद केएन सिंह , पूर्व प्रधान नटकुर पवन सिंह , लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अवधेश सिंह व संस्था के डायरेक्टर विवेक सिंह तथा विद्यालय के प्रबंधक सेवक राम उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज भारत की शिक्षा व्यवस्था बच्चो के चौमुखी विकास पर ध्यान दे रही है तथा बच्चो को टेक्नोलॉजी से जोड़कर उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है । विद्यालय की प्रधानाचार्य ऊषा मैसी ने सभी को शैक्षणिक गतिविधियो से अवगत कराया उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य है प्रत्येक बच्चे का बहुमुखी विकास किया जाए , जिससे वह स्कूल घर समाज जिला , प्रदेश , देश मे अपना अलग स्थान बना सके । इंचार्ज प्रधानाचार्य ममता मौर्य द्वारा बच्चे को इमानदारी से पठन पाठन , खेलकूद व अन्य कार्यो पर जोर दिया गया ।
एकाग्र चित्त होकर ध्यान , योग और पढ़ाई से जुड़ कर जीवन को सफल बनाने की बात अनुसरण मे रीना त्रिपाठी ने कहा कि यदि बच्चे टेक्नोलॉजी का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो निश्चित रूप से आने वाले समय मे सर्वांगीण विकास विद्यालय का नाम सार्थक हो सकेगा ।