ग्राम पंचायत सदस्यो के फर्जी हस्ताक्षर के प्रस्ताव हो रहा पारित
ग्राम पंचायत सदस्यो के फर्जी हस्ताक्षर के प्रस्ताव हो रहा पारित
सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } नियम विरुद्ध प्रतिनिधित्व करना जहां ग्राम प्रधान की नीयत होती दिखाई दे रही है वही अधिकारियो की नैतिक जिम्मेदारी होती दिखाई दे रही है । हद तो तब और हो जा रही है जब अधिकार सुरक्षा मांग मे सक्षम अधिकारियो द्वारा कोई कार्यवाई नही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत कड़जा मे सदस्यो के फर्जी हस्ताक्षर / अंगूठा के साथ बिना किसी खुली बैठक के प्रस्ताव पारित कर काम किया जा रहा है । कुल ग्यारह ग्राम पंचायत सदस्यो के सापेक्ष मुशीर अहमद , शाहिदा खातून , फैयाज अहमद , मसूद अहमद , राम लौट , भारती देवी , सोनमती , इजलासी व सोनी द्वारा सहायक विकास अधिकारी { पंचायत } से लेकर खण्ड विकास अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र मे लिखा गया कि 2.5.2021 से आज तक जो भी प्रस्ताव पारित किया गया है , उसे तत्काल रूप से अस्वीकृत किया जाय ।
बतौर अधिकार कार्यवाई की मांग करते हुए सदस्यो द्वारा मांग किया गया कि 2.5.2021 से आज तक जो हम सदस्यो का फर्जी हस्ताक्षर / अंगूठा का निशान करके जो प्रस्ताव पारित किया गया है उन पर कड़ी कार्यवाई करने की कृपा किया जाय । लेकिन शिकायतकर्ताओ की माने तो सक्षम अधिकारियो द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है । जिससे कही न कही ये लगता है कि नियम कानून कोई मायने नही रखता है । ऐसे मे अगर ग्राम पंचायत सदस्यो का अधिकार खत्म हो रहा है तो अधिकार सुरक्षा की मांग को बेनामी कहना कोई गलत नही होगा ।