डां राजेश यादव को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
डां राजेश यादव को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
गोरखपुर { सहजनवा } सामाजिक उत्थान के प्रति दृढ़ संकल्पित डां राजेश यादव को पिछड़ा जन विकास सेवा संस्थान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है । राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा मनोनीत किया गया है ।
डां राजेश यादव ने कहा कि जिस विश्वास के साथ संस्थान द्वारा हमे जिम्मेदारी दी गई है उस विश्वास को अडिगता के साथ निर्वहन करूंगा । पिछड़े जनो के शैक्षणिक कल्याण , सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक मजबूती देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी । उनके समस्या के निदान मे कोई कोर कसर होने नही पायेगी ।