प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के साथ मनाया गया योग दिवस
प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के साथ मनाया गया योग दिवस
सन्त कबीर नगर { धनघटा } बेहतर प्रतिनिधित्व की गंभीरता मे सदैव तत्पर रहने वाले युवा विधायक गणेश चौहान द्वारा प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर के बच्चो के साथ योग दिवस मनाया गया ।
योग दिवस को सम्बोधित करते हुए विधायक गणेश चौहान ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग करना बहुत जरूरी है । योग करने से हमारा केवल शरीर ही स्वस्थ नही रहता है योग करने से मन मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है । मन मस्तिष्क मे उपजे नकारात्मक ऊर्जा से निजात पाने का सबसे उत्तम क्रिया योग है । भारत माता की जयकारे के साथ प्रारम्भ किये गये योग क्रिया के सन्दर्भ मे श्री विधायक ने बच्चो को स्वस्थ रहने का सन्देश दिया । उन्होने कहा कि भारत माता की जय कैसे होगा ? उसके लिए जब शरीर स्वस्थ रहेगा ।