सोशल आडिट से परियोजनाओ के क्रियान्वयन को मिल रहा बल

सोशल आडिट से परियोजनाओ के क्रियान्वयन को मिल रहा बल


सन्त कबीर नगर { मेहदावल } ग्राम पंचायत नंदौर मे आयोजित हुई सामाजिक अंकेक्षण की अध्यक्षता कर रहे राम किशोर ने बताया कि ग्रामवासियो के बीच सोशल आडिट के आयोजन से परियोजनाओ के क्रियान्वयन को बल मिल रहा है । आडिट के खुली बैठक से गांव के विकास का हाल क्या हाल है उसकी जानकारी मिलने से ग्रामवासियो को अपने मताधिकार का सही गलत निर्णय का पता भी चलता है । सोशल आडिट टीम कोआर्डिनेटर शालिनी त्रिपाठी द्वारा बताया कि 2022 - 2023 के वित्तीय वर्ष मे कुल 30 लाख की व्यय राशि मे 3 इण्टरलांकिग 5 चकरोड , 2 पोखरा ,18 मेढ़बंधी का आडिट किया जा रहा है । पंजीकृत 568 मनरेगा मजदूरो के सापेक्ष सक्रिय 260 श्रमिको के बीच 9261 मानव दिवस का सृजन हुआ है ।
इस अवसर पर रोजगार सेवक अवधेश पासवान , टीम सदस्य सिंबरी , बलिराम , अवधेश व सुरेन्द्र सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !