सोशल आडिट खुली बैठक का हुआ आयोजन
सोशल आडिट खुली बैठक का हुआ आयोजन
सन्त कबीर नगर { मेहदावल } प्रखण्ड के ग्राम पंचायत खजूरा कला मे सोशल आडिट खुली बैठक का आयोजन हुआ । वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 मे मिले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कार्यो का आडिट किया गया । टीम कोआर्डिनेटर नीलम शर्मा द्वारा ग्रामवासियो को ग्राम विकास के प्रति जागरूक करते हुए योजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे पारदर्शिता के साथ सहभागिता एवं जवाबदेही मे जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई ।
इसी क्रम मे ग्राम प्रधान गीता बरनवाल , रोजगार सेवक नंदिनी पाण्डेय सहित तमाम ग्रामवासी के उपस्थिति मे ग्राम पंचायत कुसुम्हा मे सोशल आडिट बीआरपी बालमुकुंद द्वारा श्री कृष्ण की अध्यक्षता मे वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की 12 लाख 88 हजार 854 सौ रूपये की व्यय राशि मे 14 परियोजनाओ का आडिट किया गया । कुल पंजीकृत 528 श्रमिको मे सक्रिय 280 मनरेगा मजदूरो के रोजगार मे 2753 मानव दिवस का सृजन होना पाया गया । कोआर्डिनेटर अमृतबाला द्वारा ग्राम पंचायत खरवनिया मे कुल व्यय राशि 13 लाख 72 हजार 132 सौ रूपये की 9 परियोजनाओ का आडिट किया गया ।
तकनीकि सहायक , सचिव अनुपस्थित रहे ।