न साइट न मनरेगा मजदूर हो रहा है इण्टरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य
न साइट न मनरेगा मजदूर हो रहा है इंटरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य
सन्त कबीर नगर { सांथा } हवाओ मे बहने वाली वह बात कही न कही सच्चाई के दामन से लिपटी हुई नजर आ रही है जिसके लफ्जो मे कमीशन के शब्द पिरोये हुए है ।
आखिर कर्त्तव्य परायणता की जिम्मेदारी मे ऐसी कौन सी मजबूरी उदासीनता का आइना दिखा रहा है जिसके सामने खड़े होने मे जरा सा भी हिचकिचाहट तक का एहसास नही हो रहा है ।
उल्लेखनीय है कि विकास खण्ड सांथा के ग्राम पंचायत पोखरभिटवा मे जाने किस जिम्मेदारी के दायित्व निर्वहन मे मनरेगा योजना के तहत पीडब्ल्यूडी सड़क से तुफेल के खेत तक इंटरलाकिंग , मौजम मिया के खेत से इसरार के खेत तक इण्टरलाकिंग , तुलसीराम के खेत से तुफेल के खेत तक इण्टरलाकिंग , इसरार के खेत से तुलसी राम के खेत तक इण्टरलाकिंग व गुलाम सरवर के घर से सुरेन्द्र के घर होते अब्दुल्ला के घर के सामने तक पक्की नाली निर्माण कार्य हो रहा है । जिसके साइट पर एक भी मनरेगा मजदूर नजर नही आ रहे है । वही अगर नियमावली देखा जाय तो साइट पर मनरेगा मजदूरो का हाजिरी लगाने के साथ कार्य करते हुए श्रमिको का फोटो खींचकर आनलाइन लोड किया जाता है । ऐसे मे यह सवाल उठना लाजिमी है कि योजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे विकास को गति देने वाले सचिव , एम बी बनाने वाले तकनीकि सहायक , मस्टररोल जारी करने वाले एपीओ एवं खण्ड विकास अधिकारी कौन सी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है जिनके द्वारा जारी मस्टररोल एक कागजी कोरम बनकर रह गया है ।