पर्यावरण के रक्षा हेतु वितरित किये गये कपड़े के थैले

पर्यावरण के रक्षा हेतु वितरित किये गये कपड़े के थैले
         


लखनऊ { सरोजिनी नगर } विधायक डां राजेश्वर सिंह के द्वारा तारा शक्ति केंद्रो मे महिला समूहो द्वारा सिले गये कपड़े के थैलो को वितरीत किया गया । बच्चो की आवश्यकता के अनुसार उनकी किताब कॉपी व पढ़ाई की सामग्री ले जाने हेतु उपयुक्त थैले सिलवाकर वितरित किए गये । थैलो के वितरण का मुख्य उद्देश्य था कि बच्चे पॉलिथीन के उपयोग से बच सके और महिला शक्ति समूह मे महिलाओ द्वारा बनाए गए थैले का सही उपयोग किया जा सके ।
कॉपी , पेंसिल , ट्रॉफी और चॉकलेट से भरे हुए थैलो को प्राप्तकर बच्चे बहुत ही खुश हुए और उन सभी ने संकल्प लिया कि ज्यादा से ज्यादा कपड़े के तेलो का ही उपयोग सामान को लाने और ले जाने मे करेंगे तथा अपने अभिभावको को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे ।
टीम राजेश्वर से नेहा सिंह , आनंद जोशी उपस्थित रहे और इन्होंने बच्चो को पॉलिथीन के उपयोग को न करने तथा प्लास्टिक की हानियों के बारे में बताया ।
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रीना त्रिपाठी , नसीम सेहर और सरिता यादव ने उपस्थित हुए अभिभावको को प्लास्टिक के दुरुपयोग के बारे मे बताते हुए यह कहा कि यदि पृथ्वी को बचाना है तो हमे ज्यादा से ज्यादा कपड़े के झोले का उपयोग करना होगा क्योंकि प्लास्टिक एक बार इस्तेमाल होने के बाद जल्दी खत्म नही होती । प्लास्टिक कूड़े के ढेर मे हजारो सालो तक इस तरह पड़ी रहती है गलती नही है  यदि जानवर इसे खाते है तो जानवर के पेट मे भी पथरी हो जाती है । अतः सभी को कोशिश करनी चाहिए कि यदि प्लास्टिक की किसी भी सामान को बाजार से ले तो उससे ज्यादा से ज्यादा उपयोग करे इसके बाद कचरे मे फेंके । पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा के लिए थैलो के वितरण बहुत ही सराहनीय है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !