समाजसेविका नीता खन्ना द्वारा बच्चो मे बांटी गई मिठाईयां व दिया गया उपहार
समाजसेविका नीता खन्ना द्वारा बच्चो मे बाटी गई मिठाईयां दिया गया उपहार
।। जरूरतमंद की सेवा सच्ची पूजा ।।
लखनऊ { सरोजनी नगर } जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द सरोजनी नगर लखनऊ मे समाजसेवी नीता खन्ना , पूर्व पार्षद नेहा सौरभ सिंह ने बच्चो को कॉपियां मिठाई और समोसे वितरित किये ।
नीता खन्ना ने बताया कि मेरे पति हमेशा गरीबो की मदद करते है और वह कहते थे कि सच्ची पूजा वही है कि हम जरूरतमंद की मदद कर सके । कविताएं और गाना बहुत अच्छा गाते थे सच्चे और ईमानदारी से सरकारी नौकरी मे कार्यरत थे । सभी बच्चो को हमेशा सच्चाई है और सत्य का रास्ता सिखाया । उन्ही की प्रेरणा से जीवन मे सकारात्मकता के साथ हम लोग समाज के प्रत्येक व्यक्ति को छोटी छोटी खुशियां देकर खुद को सुखी महसूस कर रहे है ।
इस अवसर पर बच्चो ने जन्मदिन का गीत गया और कई बच्चो ने अपने जन्मदिन के बारे मे बात करते हुए पूर्व पार्षद नेहा सौरभ सिंह को जीवन मे पढ़ लिखकर अच्छा इंसान बनने का आश्वासन दिया ।
शिक्षक प्रतिनिधि रीना त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद दिया तथा बच्चो को अक्सर गरीबो के कारण कॉपी किताब की कमी का सामना करना पड़ता था जो अब फिलहाल इस वर्ष के लिए बच्चो को कापियो के उपयोग की दिक्कत नही होगी ।