परसा पाण्डेय मे हुआ सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन

परसा पाण्डेय मे हुआ सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन 



सन्त कबीर नगर { मेहदावल } प्रखण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत परसा पाण्डेय , परसा चौबे एवं पटवरिया मे सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन हुआ । उक्त ग्राम पंचायतो मे सोशल आडिट टीम द्वारा ग्रामीणो के साथ खुली बैठक कर परियोजनाओ के भौतिक सत्यापन के साथ सोशल आडिट के मूल उद्देश्य मे संवाद किया गया । ग्राम पंचायत परसा पाण्डेय टीम बीआरपी सत्यभामा द्वारा 2022 - 2023 वित्तीय वर्ष के कुल 16 लाख 96 हजार 971 रूपये की व्यय राशि हुए 12 परियोजनाओ का आडिट किया गया । इसी क्रम मे ग्राम पंचायत परसा चौबे मे टीम कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा वित्तीय वर्ष की 37 लाख 45 हजार 200 रूपये की व्यय राशि मे 33 परियोजनाओ का आडिट किया गया । इसी तरह ग्राम पंचायत पटवरिया मे टीम बीआरपी बालमुकुंद द्वारा आडिट किया गया । जानकारी देते हुए टीम द्वारा बताया गया कि अब्दुल कादिर की अध्यक्षता मे 2022 - 2023 वित्तीय वर्ष के 32 लाख की व्यय राशि के कुल 23 परियोनाओ का आडिट किया जा रहा है ।
इस अवसर पर रोजगार सेवक सत्य प्रकाश चौबे , ग्राम प्रधान ओम प्रकाश चौबे , रोजगार सेवक आनन्द कुमार , ग्राम प्रधान श्री मती रीना देवी व टीम सदस्य सिंबरी , बलिराम , अवधेश , सुरेन्द्र , अजय कुमार , सूर्यभान , शंभू नाथ , केशव मुरारी , रोजगार सेवक राजमती देवी , ग्राम प्रधान नजीमुन्निशा , टीम सदस्य शबीना बेगम , धर्मदेव , राम दास , मैना देवी सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !