जनहित कार्य ने किया ग्राम प्रधान को शिकायती जांच के कटघरे मे खड़ा !

जनहित कार्य ने किया ग्राम प्रधान को शिकायती जांच के कटघरे मे खड़ा !


सन्त कबीर नगर { सेमरियावा / बघौली } जनहित मे कार्य व पीड़ित का सहयोग करना ग्राम प्रधानो को भारी पड़ता नजर आ रहा है । जिसका उदाहरण विकास खण्ड सेमरियावा का ग्राम प्रधान सुजिया एवं विकास खण्ड बघौली का ग्राम प्रधान बसडीला है । जिनके द्वारा जनहित मे कार्य एवं पीड़ित का मदद करना भारी पड़ गया । एक तरफ ग्राम प्रधान सुजिया को गड़ही के अवैध कब्जे की जमीन पर बतौर जनहित जल निकासी हेतु नाला खुदाई का कार्य मंहगा पड़ गया । वही दूसरी तरफ पीड़ित दो महिलाओ का मदद करना ग्राम प्रधान बसडीला को भारी पड़ गया । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुजिया की माने तो ग्राम पंचायत मे 33 बिंदुओ की जांच शिकायतकर्ता के बदले की भावना से प्रेरित है । गड़ही के अवैध कब्जे की जमीन पर जल निकासी की सुव्यवस्था मे नाला खुदाई कार्य अवैध कब्जाधारी के रिश्तेदार ग्राम पंचायत बसडीला निवासी यार मोहम्मद को रास नही आया और बदले की भावना मे गांव मे हुए विकास कार्यो मे 33 बिंदुओ पर शिकायत कर जांच करवाया गया है ।
इसी क्रम मे ग्राम प्रधान बसडीला हबीबुर्रहमान की माने तो उनके ग्राम पंचायत मे 31 बिंदुओ की जांच गांव की दो पीड़ित महिला का सहयोग करने के कारण हो रहा है । शिकायतकर्ता यार मोहम्मद द्वारा रात्रि के समय मे गांव की दो महिला का मारा पीटा गया था । पीड़ित महिलाओ का मदद करने से खार खाये शिकायतकर्ता यार मोहम्मद द्वारा 31 बिंदुओ पर शिकायत कर जांच करवाया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बसडीला निवासी शिकायतकर्ता यार मोहम्मद के शिकायत पर विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत सुजिया मे 33 एवं विकास खण्ड बघौली के ग्राम पंचायत बसडीला मे 31 बिंदुओ पर जांच टीम द्वारा जांच किया गया ।
शिकायत की वजह बताते हुए ग्राम प्रधानो द्वारा बताया गया कि शिकायत करना अच्छी बात है लेकिन शिकायत के पीछे बदले की भावना नही होनी चाहिए जो कि शिकायतकर्ता द्वारा बदले की भावना मे किया गया है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !

देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान

पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन