।। सोशल आडिट ।। मनरेगा श्रमिको को पड़े रोजगार के लाले
।। सोशल आडिट ।। मनरेगा श्रमिको को पड़े रोजगार के लाले
सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } विकास खण्ड सेमरियावा के ग्राम पंचायत अगया, अशरफपुर व अहिरौली ग्राम पंचायत के श्रमिको को वित्तीय वर्ष 2022- 2023 के कार्यकाल मे रोजगार के लाले पड़ गये ।
सोशल आडिट के मुताबिक ग्राम पंचायत अशरफपुर मे 16 लाख 28 हजार 754 सौ रूपये की कुल व्यय राशि मे पंजीकृत 432 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 250 मनरेगा मजदूरो मे 5 परियोजनाओ के क्रियान्वयन मे महज 4023 मानव दिवस का सृजन हुआ । जिससे 100 दिन के रोजगार गारंटी मे किसी श्रमिक को 100 दिन का रोजगार प्राप्त नही हुआ । मनरेगा गाइड लाइन उल्लघंन मे ग्राम प्रधान इन्द्रदेव यादव ने कहा कि तीन साल के मनरेगा गाइड लाइन अनुपालन के साथ ग्राम पंचायत का क्षेत्रफल छोटा है । इसी क्रम मे ग्राम पंचायत अहिरौली मे कुल 8 लाख 38 हजार 368 सौ की कुल व्यय राशि मे पंजीकृत 356 श्रमिक के सापेक्ष सक्रिय 150 मनरेगा मजदूरो मे 3936 मानव दिवस सृजन मे 4 परियोजनाओ पर कार्य हुआ । प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगातार पड़ते शिकायती पत्र की वजह से ग्राम पंचायत के विकास को गति नही मिल रही है ।
इसी क्रम मे ग्राम पंचायत अगया मे 14 लाख 90 हजार 481 रूपये की कुल व्यय राशि मे पंजीकृत 315 श्रमिको के सापेक्ष 256 मनरेगा मजदूरो मे 5444 मानव दिवस का सृजन करते हुए 8 परियोजनाओ पर कार्य हुआ ।