।। जवाब तलब ।। बीडीओ को जिला मुख्यालय से सम्बद्ध किये जाने पर जेडीसी ने मांगा जवाब
।। जवाब तलब ।। बीडीओ को जिला मुख्यालय से सम्बद्ध किये जाने पर जेडीसी ने मांगा जवाब
किस नियम आधार पर किया गया जिला मुख्यालय से सम्बद्ध ?
बस्ती/सन्त कबीर नगर = खण्ड विकास अधिकारी नाथनगर अमरेश सिंह चौहान एवं खण्ड विकास अधिकारी बेलहर कला रामानन्द वर्मा को जिला विकास अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध किये जाने पर संयुक्त विकास आयुक्त ( जेडीसी ) बस्ती मण्डल पद्मकांत शुक्ल ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए जिला विकास अधिकारी से जवाब मांगा है ।
जिला मुख्यालय से सम्बद्ध किये जाने पर सवालिया लहजे मे अविलम्ब स्थिति स्पष्टीकरण मे अधोहस्ताक्षरी जवाब मांगा है । उन्होंने लिखा है कि खण्ड विकास अधिकारियो को किस नियम एवं आधार पर जिला विकास अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है ।
क्या खण्ड विकास अधिकारी का पद जिला विकास अधिकारी कार्यालय मे सृजित है । यदि पद सृजित नही है तो वेतन का भुगतान किस आधार पर हो रहा है ।