पौधो का शत - प्रतिशत जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करे अधिकारीगण = जिलाधिकारी
पौधो का शत - प्रतिशत जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करे अधिकारीगण - जिलाधिकारी
वृक्षारोपण , पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण समिति की हुई बैठक
संत कबीर नगर = जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता मे जिला वृक्षारोपण , जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित हुई । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे ।
बैठक मे प्रभागीय वनाधिकारी पी.के. पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि कई विभागो द्वारा वृक्षारोपण के उपरान्त जियो टैगिंग नही कराया गया है । जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग कराते हुए अपलोड कर दिया जाये , अऩ्यथा की दशा में यह माना जायेगा कि सम्बन्धित विभाग द्वारा वृक्षारोपण नही कराया गया है । ऐसी दशा मे सम्बन्धित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए रिकवरी की कार्यवाही की जायेगी । कुछ विभागो द्वारा सम्पूर्ण जियो टैगिंग नही कराये जाने पर शत - प्रतिशत जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिये गये । जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियो को लगाये गये वृक्षो की देखभाल एवं संरक्षण करने के सम्बन्ध मे भी दिशा - निर्देश दिये ।
जिला गंगा समिति एवं सम्बन्धित विभागो द्वारा इस दिशा मे किये जा रहे कार्यो की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति के कार्यो एवं उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला गंगा समिति से सम्बन्धित विभागो , संस्थाओ को सबसे पहले एक पी.पी.टी. के माध्यम से पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण के कार्यो एवं नदियो को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा मे उसमे प्रदूषित जल के प्रवाह को रोकने आदि से सम्बन्धित प्रक्रियाओ को समझाते हुए कार्यशाला / ट्रेनिंग का आयोजन किया जाये । उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को पर्यावरण संरक्षण एवं नदियो को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा मे अपने उत्तरदायित्व एवं भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिये ।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी , पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दीपांशी राठौर , एआरटीओ प्रियंवदा सिंह , जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी , प्रधानाचार्य बालिका डिग्री कालेज डां डी.पी. शाही , जिला क्षय रोग अधिकारी डां एस.डी. ओझा , अधि0अभियन्ता नलकूप लालचन्द्र , सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित डीएफओ कार्यालय से महेन्द्र कुमार , रूबी पाठक आदि उपस्थित रहे ।