।। विद्युत कटौती ।। विधायक अनिल त्रिपाठी ने की ऊर्जा मंत्री से शिकायत


।। विद्युत कटौती ।। विधायक अनिल त्रिपाठी ने की ऊर्जा मंत्री से शिकायत 

त्राहिमाम कर रही जनता अधिकारी नही सुन रहे फरियाद 

जीवन यापन सहित शिक्षा दीक्षा हुई प्रभावित 


सन्त कबीर नगर { मेहदावल } पिछले एक महीने से विद्युत कटौती विधानसभा क्षेत्र मेहदावल समस्या का सबब बन चुका है । जीवन यापन से लेकर बच्चो की शिक्षा दीक्षा पूरी तरह से प्रभावित हो रही है ।
आम जनमानस की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा ऊर्जा मंत्री से लेकर चेयरमैन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड उत्तर प्रदेश शासन को बतौर कार्यवाई विद्युत विभाग कर्मचारी एवं अधिकारी तथा सुचारू रूप विद्युत व्यवस्था लिखित शिकायत की गई है । 
आम जनमानस की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए उन्होने लिखा है कि पिछले एक महीने से विद्युत कटौती हो रही है जनता त्राहिमाम कर रही है । विद्युत आपूर्ति न होने के कारण आम जनमानस मे रोष व्याप्त है तथा जीवन यापन मे काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है । भीषण विद्युत कटौती के कारण बच्चो के शिक्षा दीक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियो द्वारा शिकायत नही सुनी जा रही है । फोन करने पर फोन रिसीव नही किया जा रहा है । समस्या का किसी भी प्रकार से निराकरण नही किया जा रहा है जिसके कारण विद्युत विभाग के अधिकारियो के साथ साथ जनप्रतिनिधियो के प्रति जनता मे काफी क्षोभ व्याप्त है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !