गोरखपुर { सहजनवा } पीपी गंज निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश यादव को उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी मे विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से जय प्रकाश यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है । क्षेत्र मे लोगो मे खुशी की लहर है ।
खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य ! सन्त कबीर नगर ( खलीलाबाद ) टूटे हुए पिच रोड पर जल जमाव व कीचड़ होने की दशा में बतौर नाराजगी धान की रोपाई का मामला भले ही पुराना हो गया हो । लेकिन इसके अनुसरण मे जिम्मेदार तबका कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा हैं । ताजा मामला प्रखंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत भगठान का हैं । जहां के निवासी राम लौट राही के मुताबिक सृजित कुशल 16 दिन व अकुशल 592 मानव दिवस मे 1 से 16 जुलाई तक मे हुए संजय के खेत से अख्तिया पुलिया तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य व सृजित कुशल 16 दिन और 560 मानव दिवस मे नहर से लेकर जीत नारायण के घर तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य जमीनी हकीकत में खड़ंजा हैं । इसी क्रम में सृजित 640 मानव दिवस मे पुलिया से फूलदेव के खेत तक चकमार्ग पर कोई मिट्टी कार्य नही हुआ है और यह जमीनी हकीकत में नहर की पटरी हैं । राम लौट राही ने यह भी बताया कि कुशल 15 दिन और अकुशल 450 मानव दिवस के सृजन मे रमेश के बाग से करिया के खेत तक चकमार्ग पर मिट्टी का कोई कार्य नहीं हुआ है । जो सभी चारों परियोजनाओं को मिलाकर कुल ( कुशल और अकुशल ) 2289 रोजगार दिवस वित्तीय अनियमितता मे दिखाई दे र...
देश की स्वतंत्रता पूर्वजों की उम्मीद = अब्दुल्लाह खान नाशिक = अक्सर हम अपनी उम्मीदों को पूरा होना देखना चाहते हैं लेकिन क्या कभी उन उम्मीदों को अपनी उम्मीदों की तरह देखने की हिमाकत करते हैं जो देश की स्वतंत्रता के पीछे पूर्वजों ने की है ? यह एक सवाल नही है बल्कि देश की स्वतंत्रता की पुकार है । जिसे आज हम आपसी भाईचारे की दृष्टि से देखना बन्द कर रहे हैं । देश की स्वतंत्रता के पीछे जो उम्मीदे हमारे पूर्वजों ने किया था क्या उसे स्वतंत्रता की दृष्टि से हम देख रहे हैं ? हमे स्वंतत्रता को सिर्फ इस निगाह मात्र से नही देखना चाहिए जो आजादी का प्रतीक हैं इसे पूर्वजों के उन बलिदानो के रुप मे देखना चाहिए जिसमे लोकतंत्रात्मक गणराज्य की उम्मीदें थीं । उक्त बातें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी के निदेशक अब्दुल्लाह खान ने कही । उन्होने कहा कि बेशक हम समाज की अवधारणा मे सामुदायिक रूप से अलग-अलग पहचान रखते हैं लेकिन जब उन्नति का विचार करते हैं तब हमे एकमात्र मार्ग मेहनत का ही दिखाई देता है जब हम सुख शान्ति का विचार करते हैं तब हम...
पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित दिया गया ज्ञापन सन्त कबीर नगर = बेशक आपके सच्चरित्र आपकी ईमानदारी जरूरत की चीजों में उधार के नाजुक हालात का सामना करने में काम आता हो लेकिन उधार के नाजुक हालात के पीछे से उफरने वाली टीस से साबुत बच नहीं जा सकता हैं । जीवन का यह वह दौर हैं जब नसीब भी अपने आप को कोसने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है । ऐसा ही कुछ मानदेय के आश्रित जीवन यापन करने वाले सोशल आडिट के ब्लाक कोआर्डिनेटर से लेकर जिला कोआर्डिनेटर का हाल हैं जिन्हे विगत पांच महीने पूर्व से मानदेय नहीं मिला है । जिससे उक्त लोगों को तमाम तरह से मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है कही बच्चों की पढ़ाई न प्रभावित हो, बीमार पड़े परिवार मे किसी के इलाज में ससमय कोई चूक न हो आदि की चिंताएं खाये जा रही हैं । रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को उधार लेने से परेशान हो गये हैं । इस बात का भय बना रहता हैं कि कहीं बकाएदार होने से सम्मान को प्रभावित करने वाली बात मे कोई कुछ कह न दे । उल्लेखनीय हैं कि विगत पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से आहत जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर सरिता ...