ग्राम पंचायत थरौली से बैरंग लौटी सोशल आडिट टीम
ग्राम पंचायत थरौली से बैरंग लौटी सोशल आडिट टीम
सन्त कबीर नगर ( मेहदावल ) विकास खण्ड मेहदावल के ग्राम पंचायत थरौली से सोशल आडिट टीम बैरंग लौट गई ।
सोशल आडिट टीम के मुताबिक ग्राम प्रधान द्वारा सामाजिक अंकेक्षण मे किसी भी प्रकार का सहयोग नही किया गया । जिससे सोशल आडिट का खुली बैठक नही हो सका । टीम द्वारा बताया गया कि परियोजनाओ के दो दिन के भौतिक सत्यापन मे भी ग्राम प्रधान द्वारा कोई सहयोग नही किया गया ।
जिससे परियोजनाओ के भौतिक सत्यापन मे सोशल आडिट टीम को हलकान होना पड़ा ।
सोशल आडिट टीम के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 के कुल 4 लाख 2 हजार 483 रूपये की व्यय राशि मे कुल 5 परियोजनाओ का आडिट होना था , जिसमे 2 चकरोड व 3 मेढ़बंधी था ।