।। भ्रष्टाचार ।। सोशल आडिट को मिली 6476 वित्तीय विचलन की राशि हुई जमा

।। भ्रष्टाचार ।। सोशल आडिट को मिली 6476 वित्तीय विचलन की राशि हुई जमा 


सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } ग्राम पंचायत देवरिया लाल मे सोशल आडिट को मिली 6476 रूपये की वित्तीय विचलन राशि जमा कर दी गई । परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन एवं भ्रष्टाचार के रोकथाम मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के तहत सामाजिक अंकेक्षण का खुली बैठक कर रहे सोशल आडिट टीम बीआरपी सन्त देव द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की कुल 43 लाख 78 हजार 312 व्यय राशि मे 32 परियोजनाओ का आडिट किया गया है । जिसमे पक्के वर्क मे सामग्री क्रय पर 27 लाख 9 हजार 159 रूपया के साथ पंजीकृत 282 श्रमिको के सापेक्ष 94 मनरेगा मजदूरो मे सृजित 7806 मानव दिवस की कुल 16 लाख 69 हजार 153 की मजदूरी भुगतान होना पाया गया है । दौरान वित्तीय विचलन मे मिली 6476 रूपये की धनराशि को ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी खाते मे जमा कर रशीद आडिट टीम को दे दिया गया है ।
बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर रोजगार सेवक गायत्री , ग्राम प्रधान , टीम सदस्य सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !