।। सोशल आडिट ।। ग्राम पंचायत नोकता मे इक्यावन हजार की वित्तीय अनियमितता

।। सोशल आडिट ।। ग्राम पंचायत नोकता मे इक्यावन हजार की वित्तीय अनियमितता 


सन्त कबीर नगर { नाथनगर } कितनी निडरता के साथ सरकारी धन के बंदरबाट मे हाथ बंटाने का काम किया जा रहा है । न नियम तोड़ने का भय है और न ही जांच मे कलई खुलने का डर है तभी तो श्रमिको के जाबकार्ड के गाइड लाइन का खुला उल्लघंन किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि प्रखण्ड नाथनगर के ग्राम पंचायत नोक्ता मे सामाजिक अंकेक्षण की खुली बैठक करते हुए टीम कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के सुनिश्चितार्थ " पैसा हमारा , हिसाब हमारा " के क्रम मे बतौर जन जागरूकता वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 के 28 लाख 92 हजार 244 रूपये की कुल व्यय राशि मे 35 परियोजनाओ का आडिट किया गया । 
परियोजनाओ मे सृजित पंजीकृत 600 श्रमिको के सापेक्ष सक्रिय 400 मनरेगा मजदूरो के 13588 मानव दिवस का आडिट करते हुए उन्होंने बताया कि 241मानव दिवस मे 51335 रूपये की वित्तीय अनियमितता मे पाई गई है जो रिकवरी योग्य है । जिसके क्रमानुसार अमरीका पुत्र उदय भान के परिवार मे पुत्र , पुत्रियो के अलग - अलग 4 जाबकार्ड पर 220 मानव दिवस पर मजदूरी का भुगतान हुआ है । बृजेश पुत्र बीरबल के पुत्र व पुत्रियो के अलग - अलग 5 जाबकार्ड पर 185 दिन , संगीता पत्नि कपिल देव के स्वयं के साथ पुत्रियो के अलग - अलग 4 जाबकार्ड पर 136 दिन का मजदूरी भुगतान हुआ है । 
सामाजिक अंकेक्षण की अध्यक्षता वैद्यनाथ यादव द्वारा किया गया ।
तकनीकि सहायक व सचिव अनुपस्थित रहे । 
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी 13 सदस्य सहित ग्राम प्रधान चक्रधारी यादव , पंचायत सहायक जनार्दन प्रसाद यादव सोशल आडिट टीम सदस्य अबदुल्लाह , पूनम , कमलचन्द , दिनेश व तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !