।। सोशल आडिट ।। डड़वा माली मे लिखी गई भ्रष्टाचार की इबारत !
।। सोशल आडिट ।। डड़वा माली मे लिखी गई भ्रष्टाचार की इबारत !
सचिव के पास है सेवन रजिस्टर = रोजगार सेवक
सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } योजनाओ के क्रियान्वयन की फाइलो को दबाने का जैसा चलन सा हो गया है । जिसका उदाहरण विकास खण्ड सेमरियावा का ग्राम पंचायत डड़वा माली है जहां वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की हो रही सोशल आडिट को नगण्य दृष्टि से देखते हुए पूर्व सूचना के बावजूद सोशल आडिट टीम को फाइल उपलब्ध नही कराया गया । नवाइयत यहां तक की रही कि ग्राम रोजगार सेवक के पास रहने वाला सेवन रजिस्टर भी उपलब्ध नही कराया गया । सम्बंध मे पूछे जाने पर रोजगार सेवक प्रेम प्रकाश ने बताया कि हमारे पास कोई सेवन रजिस्टर नही है उसे सचिव द्वारा अपने पास रख लिया गया है । वही सोशल आडिट टीम बीआरपी बालमुकुंद द्वारा बताया गया कि कुछ परियोजनाओ के भौतिक सत्यापन मे जेसीबी से काम करवाया जाना प्रतीत हुआ है ।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत डड़वा माली मे वित्तीय विचलन के साथ सोशल आडिट का बैठक सम्पन्न हुआ । टीम बीआरपी बाल मुकुंद द्वारा बताया गया कि 37 लाख 21 हजार 218 व्यय राशि मे 15 परियोजनाओ का आडिट किया जा रहा है । जिसमे 2 इण्टरलॉकिंग , 2 वाउंड्रीवाल , 7 चकरोड , 1 पंचायत भवन मिट्टी पटाई कार्य , 1 अमृत सरोवर व 3 गड़ही खुदाई का कार्य है । मानव दिवस का कुल सृजन 12558 है । यहां वित्तीय अनियमितता का भी मामला है जिसकी रिकवरी हेतु रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी ।
श्रमिको की संख्या मे रोजगार सेवक प्रेम प्रकाश पंजीकृत 245 श्रमिको के सापेक्ष 200 मनरेगा मजदूरो को जहां सक्रिय बताया वही प्रधान प्रतिनिधि द्वारा सक्रिय श्रमिको की संख्या 125 बताया गया । जिससे यह स्पष्ट होता है कि मानव दिवस के सृजन मे भी धांधलेबाजी का कारनामा किया गया है । यही नही प्रक्रिया का उल्लघंन करते हुए 4 परियोजनाओ पर सीआईबी भी नही लगाया गया ।
दौरान पर्यवेक्षक अधिशाषी अभियंता नलकूप लालचंद श्रीवास्तव द्वारा बैठक का निरीक्षण किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता भगवान दास ने किया ।
तकनीकि सहायक रवीश गुप्ता व सचिव देव प्रताप सिंह द्वारा भौतिक सत्यापन के साथ बैठक मे कोई सहयोग नही किया गया ।