।। सोशल आडिट ।। चार लाख की मिली वित्तीय अनियमितता

।। सोशल आडिट ।। चार लाख की मिली वित्तीय अनियमितता


सन्त कबीर नगर { नाथनगर } लगता है वित्तीय अनियमितता एक ध्येय हो गया है । वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 की हो रही पी एम आवास { ग्रामीण } एवं मनरेगा योजना की सोशल आडिट मे ग्राम पंचायत नीबा होरिल मे टीम को 4 लाख 40 हजार 484 सौ की वित्तीय अनियमितता मिली है । श्याम सुन्दर गोस्वामी की अध्यक्षता मे आडिट के मूल उद्देश्य पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही मे आडिट कर रहे टीम बीआरपी आदित्य तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में कुल 14 लाख 51 हजार 594 रूपये की व्यय राशि मे 28 परियोजनाओ का आडिट किया गया है । जिसमे राम सिंह के खेत से कोदई के चकमार्ग तक मिट्टी कार्य मे 18 हजार 744 सौ रूपये का वित्तीय विचलन मिला है । न तो उक्त परियोजना का अभिलेख उपलब्ध कराया गया और न ही उपस्थित ग्रामीणो द्वारा कार्य होने की पुष्टि की गई । श्रमिको के सत्यापन मे 51 जाबकार्डधारियो के मजदूरी भुगतान मे वित्तीय अनियमितता पाई गई है । 4 लाख 48 हजार 484 मनरेगा मजदूरी भुगतान मे उक्त श्रमिको द्वारा किसी दिन भी कार्य नही किया गया है । जिसमे देश पाण्डेय 27 दिन 5751 रुपया , नेबूलाल 14 दिन 2982 , जंतीरा 71 दिन 15125 , दयाराम 73 दिन 15549 , अवधेश 83 दिन 17675 , बेनी राघव 85 दिन 18105 , श्री राम 68 दिन 14484 , छोटे लाल 82 दिन 17466 , राम सागर 68 दिन 14484 , चन्द्र भूषण 82 दिन 17466 रूपया आदि श्रमिको को बिना श्रम के मनरेगा मजदूरी का भुगतान होना पाया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !