।। सोशल आडिट ।। शून्य स्तर पर पाया गया पीएम आवास का पूर्ण भुगतान
।। सोशल आडिट ।। शून्य स्तर पर पाया गया पीएम आवास का पूर्ण भुगतान
सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } प्रथम किश्त नीव स्तर , दूसरा किश्त छत और तीसरा किश्त रंग रोगन के क्रमानुसार निर्माण कार्य का बिना एक ईंट रखे पी एम आवास का पूर्ण भुगतान कैसे हो रहा है यह कोई उन जिम्मेदार लोगो से पूछे जो पारदर्शी सारी नियमावालियो को ताक पर रख कर अपनी मनमर्जी चलाकर पीएम आवास की नियमावली को मानने से कही न कही खुले तौर पर इन्कार कर रहे है ।
उल्लेखनीय है कि प्रखण्ड के ग्राम पंचायत ढोढ़ई मे आयोजित सामाजिक अंकेक्षण मे सोशल आडिट टीम को पीएम आवास लाभ मे बड़े पैमाने पर नियमावली के विपरित दशा मे किश्तो का पूर्ण भुगतान का मामला पाया गया है । टीम बीआरपी बाल मुकुंद द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष के 73 लाख 93 हजार 088 रूपये की कुल व्यय राशि मे 44 परियोजनाओ का आडिट किया गया है । जिसमे 7 पशुशेड , 3 इण्टरलॉकिंग , 2 आर सी सी , 3 भूमिगत नाली , 2 बाउंड्रीवॉल , 2 नाली का पक्का निर्माण कार्य तथा 2 गड़ही , 3 कृषिमार्ग , 1 निजी गड़ही खुदाई आदि कच्चा काम किया गया है । पीएम आवास लाभ मे घनश्याम पुत्र सुखलाल , माया पत्नि इंद्रजीत का निर्माण कार्य पूर्ण भुगतान मे दिवाल स्तर तक तथा इंद्रसेन पुत्र हरि नारायण , राजपति पुत्र राज भवन एवं राम स्वारथ पुत्र सुखलाल का आवास निर्माण कार्य शून्य स्तर पर ( बिना कोई निर्माण कार्य के ) पूर्ण भुगतान होना पाया गया ।
पंजीकृत 480 के सापेक्ष सक्रिय 400 श्रमिको मे कुल 19399 मानव दिवस का सृजन किया गया , जिसमे बड़े पैमाने पर श्रमिको के न आने से पूर्णत: सत्यापन नही हो सका ।
टीए , सचिव द्वारा कोई सहयोग नही किया गया , टीम द्वारा बार - बार बुलाने पर भी नही आये । सेवन रजिस्टर के साथ सचिव अनुपस्थित रही ।