।। सोशल आडिट ।। नाली परियोजना की पूरी राशि रिकवरी योग्य = डीडीओ

।। सोशल आडिट ।। नाली परियोजना की पूरी राशि रिकवरी योग्य = डीडीओ


सन्त कबीर नगर { सेमरियावा } प्रखण्ड के ग्राम पंचायत कुर्थिया मे हो रहे सोशल आडिट बैठक का जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी ने औचक निरीक्षण किया । दौरान सोशल आडिट टीम की बेपरवाही सामने आई । सोशल आडिट टीम द्वारा तीन दिन का काम दो दिन मे करते पाया गया । डीडीओ द्वारा एक दिन का मानदेय काटने का आदेश दिया गया । दौरान अनिल के घर से राजकुमार के घर तक बनी नाली परियोजना का सत्यापन किया गया जो मानक विहीन सहित सदुपयोग विहीन पाया गया । नाली निर्माण कार्य मे उसकी सदुपयोगिता की अनदेखी की गई सड़क के किनारे बने नाली का निर्माण कार्य सड़क से ऊपर पाया गया । जिला विकास अधिकारी ने कहा कि नाली परियोजना की पूरी की पूरी राशि रिकवरी योग्य है । 
वित्तीय वर्ष की हो रही 62 लाख 28 हजार 263 सौर रूपये की कुल व्यय राशि मे 56 परियोजनाओ के आडिट मे टीम द्वारा घोर लापरवाही की गई । दो दिन के भौतिक सत्यापन मे एक दिन ही भौतिक सत्यापन किया गया । जिससे न केवल बिंदुवार सभी { 35 मेढ़बंधी , 3 गड़ही , 8 पटरी पटौधन , 5 चकरोड , 1 अमृत सरोवर व 3 पक्का नाली } परियोजनाओ का भौतिक सत्यापन होने रहा ।  यही नही पंजीकृत 700 के सापेक्ष सक्रिय 450 श्रमिको मे सृजित 20860 मानव दिवस का पूर्णत: सत्यापन नही हुआ । जिसे अगर देखा जाय तो निज लाभ के तवज्जो मे जिम्मेदारी से समझौता करते हुए कही न कही ग्राम प्रधान , सचिव व टी ए से मिली भगत कर आडिट का वारा न्यारा किया गया ।
बैठक मे गिने चुने चन्द ग्रामीण ही उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !