।। संविधान दिवस ।। आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखना दूसरी आजादी = किरण मोहिते

।। संविधान दिवस ।। आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखना दूसरी आजादी = किरण मोहिते
 

संविधान परिचय कार्यशाला का आयोजन बेहद जरूरी = कृष्णा शिंदे 


नाशिक = " अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति भारतीयो की " पहली " आजादी है , इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भारतीय संविधान का निर्माण भारतीयो की "दूसरी" आजादी है , और इस संविधान को सभी भारतीय नागरिको तक फैलाना हमारी " तीसरी " आजादी होगी । उक्त बाते संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित " संविधान परिचय कार्यशाला " कार्यक्रम अवसर पर भारतीय हितरक्षक सभा के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मोटिवेशनल ट्रेनर किरण मोहिते ने कही । भारतीय संविधान को अस्तित्व मे आने से पहले भारत मे कानून व्यवस्था की स्थिति थी श्री मोहिते ने उपस्थित लोगो को संक्षिप्त जानकारी दी । 
कार्यक्रम का आयोजन सचिन जाधव की अध्यक्षता मे मातोश्री रमाबाई अंबेडकर सभागार गोवर्धन गंगापुर ग्राम मे हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय प्रस्तावना के साथ हुआ ।
कार्यक्रम के महत्व को समझाते हुए अध्यक्ष संदीप मोर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे संविधान हमारे अधिकारो और स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखते हुए देश को एक साथ बांधता है , कैसे संविधान एक कड़ी के रूप मे श्रेष्ठ है जो सभी विभिन्न जातियो , धर्मो , पंथो और भाषाओ को जोड़ता है ।
इसी क्रम मे अध्यक्ष कृष्णा शिंदे ने भारतीय हितरक्षक सभा भारत संगठन का परिचय दिया । उन्होंने कहा कि संविधान को विकसित करने के मुख्य उद्देश्य के साथ नागरिको को भारतीय संविधान के महत्व को प्रभावी ढंग से बताना सरकार का प्राथमिक कर्तव्य था , लेकिन पिछले 72 वर्षो से किसी भी शासक ने संविधान के साथ शासन नही किया है । इसलिए उन लोगो से उम्मीद करना जिन्हे संविधान की परवाह नही है यह एक अतिशयोक्ति है । इसके विपरीत कुछ लोगो ने योजनाबद्ध तरीके से संविधान के बारे मे गलतफहमी फैलाने का काम किया है ।
इसलिए सरकार पर निर्भर रहना हमारी गलती है , इसलिए हम संगठन के माध्यम से 15 से 18 वर्ष के सभी धर्मो के छात्रो के साथ " संवैधानिक परिचय कार्यशाला " आयोजित कर रहे है ।
इसी क्रम मे मुक्तांगन मस्तिष्क विकास संस्थान की छात्रा कुलसुम खान , तंजीला खान , गजाला खान , हुजैफा खान व छात्र अवैश खान , फरहान खान ने बहुत ही सुंदर तरीके से मौलिक अधिकारो के बारे मे जानकारी दी । उनकी प्रस्तुति को देखकर उपस्थित सभी लोगो ने खड़े होकर तालियां बजाईं गई । इस अवसर पर किशोर अन्ना जाधव द्वारा गणमान्य व्यक्तियो मे संविधान की 4 प्रतियां भी वितरित की ।
कार्यक्रम की सफलता मे ज्ञानगंगा क्लासेज , अशोक नगर के निदेशक डीएल म्हस्के सर , जामा मस्जिद के मौलाना जाहिद हुसैन , निरंकारी क्लासेज के निदेशक थोराट सर , यशदीप क्लासेज के निदेशक शरद जाधव सर , गोरख जोंधले सर आदि ने बहुमूल्य योगदान दिया ।
कार्यक्रम की सफलता मे अध्यक्ष किरण मोहिते, अध्यक्ष कृष्णा शिंदे , अध्यक्ष तुषार डोंडे , अध्यक्ष सचिन जाधव , अध्यक्ष संदीप मोरे , अध्यक्ष मौलाना जाहिद हुसैन, अध्यक्ष सरफराज भाई , अध्यक्ष आशीष गायकवाड़ और अप्रत्यक्ष रूप से कार्यशाला को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वालो को बहुत - बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

।। लकी ड्रा ।। रिलेक्सो के सैकड़ों बने विजेता

स्वस्थ होकर लौटी जिला कोआर्डिनेटर ने किया कार्यभार ग्रहण

खड़ंजे पर हुआ चकरोड मिट्टी कार्य !