सोशल आडिट मे मिली वित्तीय अनियमितता की हुई वसूली
सोशल आडिट मे मिली वित्तीय अनियमितता की हुई वसूली
परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन मे सामाजिक अंकेक्षण
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } वित्तीय वर्ष 2021 - 2022 के कार्यकाल मे पात्र लाभार्थियो मे पहुंचाये गये प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण ) का लाभ एवं ग्राम विकास मे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कार्य की सोशल आडिट को 85090 रूपये की मिली वित्तीय अनियमितता की रिकवरी मे शेष 48946 रूपये की वसूली करते हुए विकास खण्ड खलीलाबाद प्रथम रहा ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खण्ड विकास अधिकारी के सख्त रुख मे वित्तीय अनियमितता की सारी राशि जमा हो गई है ।
उल्लेखनीय है कि परियोजनाओ के शत - प्रतिशत क्रियान्वयन एवं अनियमितता प्रकरण के रोकथाम मे पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही के मूल उद्देश्य मे वित्तीय वर्ष 2021 - 2022 के सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सोशल आडिट टीम को प्रखण्ड के ग्राम पंचायत महुई मे 2.002 , तरैनी 12.240 , मंझरिया गंगा 5000 , टुंगपार 3.060 सहसराव माफी 5000 , इमलीडीहा 25000 , पोपया 7040 तथा तामा मे 11906 वित्तीय अनियमितता पाई गई थी ।