प्रखण्ड के 36 सोशल आडिट सदस्य हुए चयनित
प्रखण्ड के 36 सोशल आडिट सदस्य हुए चयनित
सन्त कबीर नगर { खलीलाबाद } विकास खण्ड खलीलाबाद मे सोशल आडिट टीम सदस्यो का चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है ।
उक्त जानकारी देते हुए ब्लाक कोआर्डिनेटर देवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि सामाजिक अंकेक्षण के लिए 1.4.2024 से 31.3.2026 तक के लिए कुल 36 सदस्यो का चयन हुआ है । जिसमे सामान्य वर्ग से अर्चना मिश्रा , बुद्धि सागर पाण्डेय , राकेश मिश्रा , रणजय कुमार सिंह , अभय कुमार त्रिपाठी , देवेश कुमार सिंह , कालिंदी मिश्रा , शबीना खानम , पिछड़ा वर्ग से ओम प्रकाश चौधरी , विजय प्रकाश गुप्ता , महातम , हरिपाल विश्वकर्मा , गंगा प्रसाद , मालती देवी , सरोज मौर्या , हीरालाल चौधरी , राजदेव यादव , अनुसूचित जाति से सीमा देवी , बंशीलाल , रामचंद्र , स्नेहलता , कृष्ण कुमार , राम भरत , नीलम , कमलावती , रमेश चंद्र तथा जाब कार्ड धारी मे अनीता , हृदय नारायण , अच्छे लाल , गंगाराम सिंह , राजकुमार , सुधा सिंह , पुष्पादेवी , महेन्द्र नाथ एवं रत्ना देवी का चयन हुआ है । जिसकी जानकारी के लिए ब्लाक गेट पर सूची को चस्पा किया गया है ।